Metro In Dino Box Office Collection Day 12: सारा अली खान की फिल्म का 12 दिन में ही बज गया बैंड, कलेक्शन ने चौंकाया

Metro In Dino Box Office Collection Day 17
Metro In Dino Box Office Collection Day 12: अनुराग बसु की फिल्म मेट्रो इन दिनों का हाल बॉक्स ऑफिस पर ठीक नहीं है. फिल्म की कमाई हर बीतते दिन के साथ गिरती जा रही है. मूवी में आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान की जोड़ी दिखी है. चलिए आपको 12वें दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.
Metro In Dino Box Office Collection Day 12: आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान की फिल्म मेट्रो इन दिनों का जलवा बॉक्स ऑफिस पर देखने को नहीं मिला. फिल्म को लेकर मेकर्स ने जैसी उम्मीद की थी, वैसा रिस्पांस दर्शकों से नहीं मिला. फिल्म की कहानी काफी अलग और भावुक करने वाली है, लेकिन ये दर्शकों को नहीं भा रही. अनुराग बसु की मूवी की स्पीड अब बॉक्स ऑफिस पर कम हो गई है. 12वें दिन के कलेक्शन को लेकर जो आंकड़े अभी तक आए है, उसके बारे में आपको बताते हैं.
12वें दिन मेट्रो इन दिनों के हिस्से आए सिर्फ इतने करोड़
मेट्रो इन दिनों के कलाकारों में कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल, फातिमा सना शेख, नीना गुप्ता, अनुपम खेर, पंकज त्रिपाठी भी शामिल हैं. sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, 12वें दिन अभी तक मूवी ने 0.01 करोड़ रुपये कमा लिए है. कुल कमाई फिल्म ने 39.49 करोड़ रुपये की कर ली है. इन दिनों थिएटर्स में राजकुमार राव की फिल्म मालिक छाई हुई है, जो ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है. आने वाले दिनों में मेट्रो इन दिनों की कमाई और घट जाएगी.
जानें किस दिन मेट्रो इन दिनों ने कितनी कमाई की
- Metro In Dino Box Office Collection Day 1: 3.35 करोड़
- Metro In Dino Box Office Collection Day 2: 6 करोड़
- Metro In Dino Box Office Collection Day 3: 1.53 करोड़
- Metro In Dino Box Office Collection Day 4: 2.25 करोड़
- Metro In Dino Box Office Collection Day 5: 0.05 करोड़
- Metro In Dino Box Office Collection Day 6: 2.35 करोड़
- Metro In Dino Box Office Collection Day 7: 2.19 करोड़
- Metro In Dino Box Office Collection Day 8: 2.35 करोड़
- Metro In Dino Box Office Collection Day 9: 4.6 करोड़
- Metro In Dino Box Office Collection Day 10: 4.58 करोड़
- Metro In Dino Box Office Collection Day 11: 0.98 करोड़
- Metro In Dino Box Office Collection Day 12: 0.01 करोड़
कुल कमाई- 39.49 करोड़
यह भी पढ़ें– Son Of Sardaar 2: मुकुल देव को याद कर छलका विंदू दारा सिंह का दर्द, कहा- सेट पर आप फील कर सकते थे…
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




