Manmohan Singh Death: पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर बॉलीवुड में शोक, सनी देओल समेत इन सेलेब्स ने जताया दुख
bollywood celebs pay tribute to Former PM Manmohan Singh
Manmohan Singh Death: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया. कपिल शर्मा, सनी देओल, मनोज बाजपेयी समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया.
Manmohan Singh Death: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उन्होंने दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली. पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पूरे देश में शोक की लहर है. बॉलीवुड सेलेब्स ने भी उनके निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की. सनी देओल ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ”मैं डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन से बहुत दुखी हूं, जिन्होंने एक दूरदर्शी नेता के रूप में भारत के आर्थिक उदारीकरण को आकार देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनकी बुद्धिमत्ता, सत्यनिष्ठा और राष्ट्र के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा.”
संजय दत्त ने लिखा- मनमोहन सिंह जी के निधन से मैं बहुत दुखी हूं
बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तसवीर अपने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, मुझे हमारे पूर्व प्रधानमंत्री के निधन से गहरा दुख हुआ है. वह एक ऐसे राजनेता थे, जिनके योगदान हमारे देश की प्रगति में हमेशा याद रखे जाएंगे. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं. वहीं, संजय दत्त ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, “डॉक्टर मनमोहन सिंह जी के निधन से मैं बहुत दुखी हूं. उनके योगदान को भारत कभी नहीं भूलेगा.”
इन सेलेब्स ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि
कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ अपनी एक तसवीर पोस्ट कर लिखा, “आज भारत ने अपने सबसे अच्छे नेताओं में से एक को खो दिया है. डॉक्टर मनमोहन सिंह, जिन्होंने भारत के आर्थिक सुधारों का नेतृत्व किया और जो नैतिकता और विनम्रता के प्रतीक हैं, उन्होंने प्रगति और आशा की एक विरासत छोड़ी है. उनकी बुद्धिमत्ता, समर्पण, और दृष्टि ने हमारे राष्ट्र को बदल दिया. आपके योगदान कभी नहीं भूलाए जाएंगे.” इसके अलावा रितेश देशमुख, रणदीप हुड्डा, निमरत कौर, जेनेलिया डिसूजा, गुरु रंधावा ने भी उनके निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की.
यह भी पढ़ें- Manmohan Singh Death: पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर देश में दुख की लहर, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने जताया शोक
यह भी पढ़ें- Manmohan Singh Death: नहीं रहे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, देश में सात दिनों का राष्ट्रीय शोक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










