महामंडलेश्वर विवाद पर ममता कुलकर्णी ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- भगवान ने मुझे मेरी 25 साल की तपस्या का फल दिया

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

Mamta Kulkarni reacts On Mahamandleshwar Controversy

ममता कुलकर्णी को इस साल महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर के रूप में नियुक्त किया गया था, जिसपर काफी हंगामा मचा था. इस वजह से एक्ट्रेस काफी चर्चा में रही थी. अब इस पूरे विवाद पर एक्ट्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा.

विज्ञापन

बॉलीवुड की पूर्व एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी अचानक चर्चा में आ गई थी, जब उन्हें महाकुंभ मेले में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर नियुक्त किया गया था. इसी साल जनवरी में किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने घोषणा की थी कि एक्ट्रेस आध्यात्मिक मार्ग पर चल पड़ी हैं और उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि दी गई है. इसपर काफी हंगामा हुआ था. बाद में किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने ममता और लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को अखाड़े से बाहर कर दिया था. ऐसा इसलिए क्योंकि आरोप है कि लक्ष्मी नारायण ने बिना बाकी संस्थापक सदस्यों की मंजूरी के ममता को महामंडलेश्वर बनाया था. इस फैसले ने काफी विवाद मचा दिया था. अब इस पर एक्ट्रेस ने रिएक्शन दिया है.

महामंडलेश्वर बनने पर हुए विवाद पर ममता कुलकर्णी ने क्या कहा?

ममता कुलकर्णी ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि कुंभ में महामंडलेश्वर बनने का फैसला भगवान के हाथ में था, जो कि 140 साल में एक बहुत पवित्र मौका था. भगवान ने मुझे मेरी 25 साल की तपस्या का फल दिया और इसलिए वह सब हुआ. एक्ट्रेस करण अर्जुन जैसी सुपरहट फिल्मों के लिए जानी जाती है, जिसमें सलमान खान और शाहरुख खान के साथ उन्होंने काम किया था. साल 2000 में एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ दिया था और विदेश चली गई थी.

ऋषि अजय दास ने ममता को लेकर कहा- उनका आपराधिक इतिहास रहा है

ऋषि अजय दास ने 30 जनवरी को एक प्रेस रिलीज ने कहा था कि किन्नर अखाड़ा के संस्थापक होने के नाते मैं घोषणा करता हूं कि आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को तुरंत प्रभाव से उनके पद से हटा दिया गया है. उनका नियुक्ति धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और ट्रांसजेंडर समुदाय के उत्थान के लिए की गई थी, लेकिन इन जिम्मेदारियों से वह भटक गई. अजय दास ने बताया कि ममता कुलकर्णी की नियुक्ति खासतौर पर चिंता का विषय थी क्योंकि उनका आपराधिक इतिहास रहा है.

यह भी पढ़ें– Coolie Cast Fees: कुली’ के लिए रजनीकांत ने वसूली रिकॉर्डतोड़ फीस, फिल्म ‘कुली’ का बजट चौंकाने वाला, जानें डिटेल्स

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola