Laapataa Ladies: किरण राव-आमिर खान की फिल्म को Oscars 2025 में मिली ऑफिशियल एंट्री
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 23 Sep 2024 2:12 PM
Laapataa Ladies को Oscars 2025 में ऑफिशियल एंट्री मिल गई है. फिल्म का निर्देशन किरण राव ने किया है. वहीं, फिल्म को किरण राव, आमिर खान, ज्योति देशपांडे ने मिलकर प्रोड्यूस किया है.
Laapataa Ladies: किरण राव और आमिर खान की फिल्म ‘लापता लेडीज’ को Oscar 2025 में ऑफिशियल एंट्री मिल गई है. इसकी पुष्टि करते हुए फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने सोमवार को लापता लेडीज के अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म श्रेणी में शामिल करने का फैसला सुनाया. फिल्म का निर्देशन किरण राव ने किया है. वहीं, इसका निर्माण किरण राव, आमिर खान, ज्योति देशपांडे ने मिलकर किया है. इस फिल्म में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव, छाया कदम, रवि किशन मुख्य भूमिकाओं में हैं.
लापता लेडीज का चयन 29 भारतीय फिल्मों में से हुआ
लापता लेडीज का चयन 29 भारतीय फिल्मों में से हुआ है. जिनमें संदीप रेड्डी वांगा की ‘एनिमल’, मलयालम फिल्म ‘आत्तम’ और विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ समेत 29 फिल्में शामिल थीं. असमिया निर्देशक जाह्नु बरुआ की अध्यक्षता वाली 13 सदस्यीय चयन समिति ने सर्वसम्मति से आमिर खान और राव की निर्मित ‘लापता लेडीज’ को अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म श्रेणी में शामिल करने का फैसला लिया. इस लिस्ट में तमिल फिल्म ‘महाराजा’, ‘कल्कि 2898 एडी’, ‘हनुमान’, ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ और ‘आर्टिकल 370’ शामिल थीं.
टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में हुई स्क्रीनिंग
किरण राव की लापता लेडीज की पहली स्क्रीनिंग टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में हुई थी. यहां फिल्म को खूब सरहाया गया था. वहीं, फिल्म 1 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










