L2 Empuraan OTT: मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म इस ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें तारीख

L2 Empuraan OTT
L2 Empuraan OTT: मोहनलाल की फिल्म एल2 एम्पुरान अब ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. फिल्म के ओटीटी रिलीज को लेकर मोहनलाल ने खुद बताया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर जानकारी दी.
L2 Empuraan on OTT: मलयालम एक्शन थ्रिलर फिल्म एल2 एम्पुरान 27 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य किरदार में थे. पृथ्वीराज सुकुमारन की ओर से निर्देशित और मुरली गोपी की ओर से लिखित फिल्म को दर्शकों ने मिला-जुला रिएक्शन दिया. यह साल 2019 की फिल्म लूसिफर का सीक्वल और लूसिफर फैंचाइज की दूसरी किस्त है. अब मूवी ओटीटी पर रिलीज होने वाली है और डेट भी मेकर्स ने बता दिया है.
एल2 एम्पुरान इस ओटीटी पर होगी रिलीज
साउथ एक्टर मोहनलाल ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म एल2 एम्पुरान का पोस्टर शेयर किया हैं. उन्होंने लिका फिल्म 24 अप्रैल से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा. ये खबर जामकर फैंस काफी खुश हो गए. मूवी मलयालम, कन्नड़, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी. हालांकि हिंदी वर्जन अभी रिलीज नहीं होगा. एक्टर के पोस्ट पर मीडिया यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, अनकट वर्जन है क्या अन्ना. एक यूजर ने लिखा, क्या इसका हिंदी संस्करण जल्द ही जारी किया जाएगा? एक यूजर ने लिखा, मॉलीवुड इंडस्ट्री की हिट फिल्म एल2 एम्पुरान. मॉलीवुड की 265 करोड़ की कमाई का बेंचमार्क.
फिल्म को लेकर क्या हुआ था विवाद
मुरली गोपी द्वारा लिखित और एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन की ओर से निर्देशित एल2 एम्पुरान अपनी रिलीज के तुरंत बाद विवादों में घिर गई थी. मोहनलाल और पृथ्वीराज की इस फिल्म को 2002 के गुजरात दंगों से मिलते-जुलते सीन के लिए दक्षिणपंथी समूहों की आलोचना का सामना करना पड़ा. लोगों के आक्रोश के कारण, फिल्म मेकर्स ने फिल्म में कुछ बदलाव करने का फैसला किया. मोहनलाल ने इस मुद्दे पर खेद व्यक्त करते हुए एक भावपूर्ण पोस्ट भी शेयर किया. हालांकि, इन एडिट के कारण संशोधित संस्करण को अपलोड करने में शामिल उच्च लागतों के कारण IMAX स्क्रीनिंग रद्द कर दी गई.
यहां पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित के जाते ही रूही को KISS करेगा अरमान, फील करेगी वह स्पेशल कनेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










