ePaper

Kriti Sanon-Kabir Bahia Relationship: OMG! क्या कृति सेनन और कबीर बहिया ने अपने प्यार को किया कंफर्म?

Updated at : 19 Jan 2026 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
Kriti Sanon-Kabir Bahia Relationship: OMG! क्या कृति सेनन और कबीर बहिया ने अपने प्यार को किया कंफर्म?
Kriti Sanon-Kabir Bahiya Relationship

Kriti Sanon-Kabir Bahia Relationship: कृति सेनन और कबीर बहिया की डेटिंग अफवाहें सोशल मीडिया पर फिर चर्चा में हैं. नुपुर सेनन की शादी में दोनों की तस्वीरों ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया.

विज्ञापन

Kriti Sanon-Kabir Bahia Relationship: बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री कृति सेनन और बिजनेसमैन कबीर बहिया की डेटिंग अफवाहें एक बार फिर चर्चा में हैं. हालांकि कृति ने कभी अपनी लव लाइफ को लेकर आधिकारिक बयान नहीं दिया, लेकिन हालिया शादी समारोह की तस्वीरों ने फैंस की जिज्ञासा को चरम पर पहुंचा दिया है. इंस्टाग्राम पर कबीर द्वारा शेयर की गई कुछ झलकियों ने इस जोड़ी के नजदीकी बॉन्ड को सामने ला दिया, और सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी.

सोशल मीडिया पर फोटोज ने बढ़ाई चर्चा

कबीर ने हाल ही में नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी की एक फोटो कैरोसेल शेयर की, जिसमें कैप्शन था, “Amazing Memories & People”. पहले फोटो में कबीर प्रोड्यूसर दिनेश विजान और Stree 2 के निर्देशक अमर कौशिक के साथ नजर आए. लेकिन तीसरे स्लाइड में कबीर और कृति की तस्वीर ने सभी का ध्यान खींचा. दोनों की तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं.

कमेंट्स की बाढ़

फैंस ने इंस्टाग्राम पर कबीर और कृति को एक ही फ्रेम में देख कर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा, “Finally Kabir and Kriti in one frame!” तो किसी ने कहा, “Kuch bhi ho, Kriti ka banda cute to hai”.

वहीं एक अन्य ने लिखा, “Another national jiju after Nick Jonas”. ये कमेंट्स इस बात का सबूत हैं कि फैंस इस जोड़ी की केमिस्ट्री और उनकी नजदीकी बॉन्डिंग को लेकर बेहद उत्साहित हैं.

यह भी पढ़ें: Govinda Divorce Rumours: तलाक की अफवाहों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, बोले– यह एक बड़ी साजिश है

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola