मुंबई लौटीं कैटरीना कैफ, एयरपोर्ट पर इस अंदाज में आई नजर, बिना कुछ बोले ही प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर लगाया विराम

Published by : Divya Keshri Updated At : 09 Jun 2024 9:26 AM

विज्ञापन

katrina-kaif

कैटरीना कैफ लंदन में समय बिताने के बाद मुंबई लौटी हैं. मुंबई एयरपोर्ट पर उनके पहुंचने का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. कैटरीना कार में बैठने से पहले पैप्स को देखकर मुस्कुराईं.

विज्ञापन

कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी को लेकर काफी समय से सोशल मीडिया पर खबरें उड़ रही है. आए दिन ऐसा कहा जाता है कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट है. चर्चा थी की कैट अपने पति विक्की कौशल के साथ लंदन में है और वहीं उनकी डिलीवरी होगी. हालांकि ये सारी खबरें सिर्फ एक अफवाह निकली. एक्ट्रेस को आज सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान कैट ने पैपराजी को देखकर मुस्कुराया.


लंदन से वापस लौटी कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ लंदन में अपनी छुट्टियों मनाकर वापस मुंबई आ गई है. उनके लेटेस्ट वीडियो ने प्रेग्नेंसी की सारी खबरों पर विराम लगा दिया. विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इसमें एक्ट्रेस ब्लैक रंग की शर्ट और ट्राउजर पहने दिखी. उन्होंने ब्लैक कलर का लॉन्ग कोट भी पहना था. कैटरीना ने सनग्लास पहना था और पैपराजी को देखकर वो मुस्कुराई भी. हालांकि उनके साथ विक्की कौशल नहीं दिखे. अभी भी वो लंदन में है या पहले ही वापस आ गए, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

Chandu Champion की दीवानी हुई बॉलीवुड की ये हसीना, ट्रेलर देख बोली- इंतजार नहीं कर सकती, जानें क्या बोल रही है पब्लिक


फैंस कर रहे ऐसे कमेंट
कैटरीना कैफ के इस वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, वह निश्चित रूप से गर्भवती नहीं है. एक यूजर ने लिखा, कैट की प्रेग्नेंसी की खबरें झूठी निकली. गौरतलब है कि एक्ट्रेस पिछली बार फिल्म मेरी क्रिसमस में नजर आई थी. फिल्म में उनके साथ विजय सेतुपति भी दिखे थे. हालांकि मूवी बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाई और फ्लॉप हो गई. अब अगली बार एक्ट्रेस फरहान अख्तर की आगामी फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी. मूवी में उनके साथ आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा है. हालांकि अभी तक मूवी की शूटिंग नहीं हो पाई है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola