Kartik Aaryan इस हसीना को कर रहे हैं डेट, कपल की रोमांटिक हुई वायरल, PHOTOS VIRAL

कार्तिक आर्यन की फीमेल फैन-फॉलोइंग काफी ज्यादा हैं. एक्टर का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ता है. हालांकि अब उनका नाम तारा सुतारिया के साथ लिंकअप हो रहा है. दोनों की एक रोमांटिक फोटो भी वायरल हो रही है.
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. जिसमें भूल-भूलैया 2, सत्यप्रेम की कथा और शहजादा शामिल है. कार्तिक आर्यन के इतने फेमस होने की वजह से हर दिन एक्टर का नाम किसी न किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ जुड़ता रहता है. अब खबरें आ रही हैं कि एक्ट्रेस की लाइफ में एक नई हसीना की एंट्री हुई है. जी हां वो अदाकारा और कोई नहीं बल्कि तारा सुतारिया हैं. एक्टर को उनके साथ कई बार स्पॉट किया जाता है. कार्तिक आर्यन और तारा सुतारिया की डेटिंग अफवाहें काफी समय से सुर्खियां बटोर रही हैं. इस सब के बीच, कार्तिक के जन्मदिन के जश्न की एक लीक हुई अंदर की तस्वीर में अभिनेता के साथ तारा और राशा का एक पल दिखाया गया. जहां, अभिनेत्री ने मैचिंग ब्लैक बैग और डायमंड ज्वैलरी के साथ ब्लैक स्लिप ड्रेस चुनी, वहीं कार्तिक ब्लैक शॉर्ट में बेहद आकर्षक लग रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए