9.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

New Year 2026: करीना कपूर खान से थलपति विजय तक, फिल्मी सितारों ने इस तरह किया नए साल का स्वागत, देखें तस्वीरें

New Year 2026: न्यू ईयर 2026 की शुरुआत सेलेब्स के लिए खास रही. किसी ने पार्टी करके तो किसी ने पूजा-पाठ के साथ नए साल का स्वागत किया. सोशल मीडिया पर सितारों ने अपने-अपने अंदाज में फैंस को शुभकामनाएं दी और कई तस्वीरें-विडियोज शेयर की.

New Year 2026: नया साल 2026 शुरू होते ही हर तरफ जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है. आम लोगों के साथ-साथ फिल्मी सितारे भी नए साल के रंग में रंगे नजर आए. किसी ने पार्टी के साथ नए साल का स्वागत किया, तो किसी ने पूजा-पाठ करके साल की शुरुआत की. सोशल मीडिया पर सेलेब्स की पोस्ट्स की भरमार रही, जहां उन्होंने अपने फैंस और चाहने वालों को दिल से नए साल की शुभकामनाएं दीं. इसी बीच आइए जानते है सेलिब्रिटीज ने किस तरह नए साल का स्वागत किया. 

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने दोस्तों के साथ जश्न मनाते हुए नए साल का स्वागत किया. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि आने वाला साल जबरदस्त होने वाला है और उन्होंने पॉजिटिव एनर्जी के साथ 2026 की शुरुआत की. सुष्मिता का यह अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

करीना कपूर खान ने भी नए साल के मौके पर अपने पति सैफ अली खान के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की. दोनों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. करीना ने मुस्कुराते हुए नए साल की बधाई दी और फैंस से प्यार और खुशियां बनाए रखने की बात कही.

वहीं रवीना टंडन ने अपने खास अंदाज में 2026 का स्वागत किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिनमें परिवार के साथ बिताए खूबसूरत पल नजर आए. रवीना ने अपने फैंस के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं भेजी और अच्छे स्वास्थ्य व खुशहाल साल की कामना की.

कार्तिक आर्यन ने नए साल की शुरुआत पूजा के साथ की. उन्होंने मंदिर में पूजा करते हुए अपनी तस्वीर शेयर की और लिखा कि नई शुरुआत ईश्वर के आशीर्वाद के साथ होनी चाहिए. उनका यह सादा और शांत अंदाज फैंस को काफी पसंद आया.

सोहेल खान ने अपने पड़ोसियों और दोस्तों के साथ मिलकर नए साल का जश्न मनाया. उन्होंने इस मौके की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि साथ मिलकर खुशियां मनाने का मजा ही कुछ और होता है. 

रोनित रॉय ने भी अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा कि पूरे जोश और उमंग के साथ उन्होंने 2026 का स्वागत किया है.

साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय ने नए साल के मौके पर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जन नायकन’ का पोस्टर शेयर किया, जिसे फैंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. 

वहीं सनी लियोनी ने एक कॉन्सर्ट में भीड़ के बीच अपने पति डेनियल वेबर के साथ तस्वीरें शेयर कर नए साल की बधाई दी.

इसके अलावा प्रभु देवा ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें वह चश्मा लगाए सीटी बजाते नजर आए. 

ये भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: छह साल बाद आमने-सामने आए तुलसी-मिहिर, नॉयना को लगा झटका, वृंदा का फूटा गुस्सा

Shreya Sharma
Shreya Sharma
मैं श्रेया शर्मा, पिछले 8 महीनों से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हूँ. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी और सेलिब्रिटी खबरों को कवर करती हूँ. ट्रेंडिंग विषयों को आसान भाषा में रोचक और भरोसेमंद अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना मेरा उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel