कृष्णा अभिषेक-चंदन प्रभाकर ने क्यों छोड़ा कपिल शो? कॉमेडी किंग ने तोड़ी चुप्पी,बोले- सुनील ग्रोवर को छोड़कर…

कपिल शर्मा शो दर्शकों को काफी पसन्द है. शो में इस बार कृष्णा अभिषेक नजर नहीं आए. जबकि शो को चंदन प्रभाकर, अली असगर, उपासना सिंह भी अलविदा कह चुके है. एक इंटरव्यू में कपिल ने बताया कि किस वजह से उनके को-स्टार्स ने शो छोड़ा.
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की फिल्म ‘ज्विगाटो’ आज रिलीज हो गई है. फिल्म में कपिल की एक्टिंग की तारीफ हर कोई कर रहा है. कॉमेडियन ने मूवी का प्रमोशन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. इस बीच एक इंटरव्यू में उन्होंने कृष्णा अभिषेक, चंदन प्रभाकर और अली असगर के लोकप्रिय शो ‘द कपिल शर्मा शो’ छोड़ने के बारे में बात की है. उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई.
कपिल शर्मा शो दर्शकों को काफी पसन्द है. शो में इस बार कृष्णा अभिषेक नजर नहीं आए. जबकि शो को चंदन प्रभाकर, अली असगर, उपासना सिंह भी अलविदा कह चुके है. एक टीवी चैनल से इंटरव्यू में कपिल ने बताया कि किस वजह से उनके को-स्टार्स ने शो छोड़ा. उन्होंने कहा कि, इनसे पूछिए, ये ये क्यों नहीं रुके, मैं तो अपनी ही जगह पर हूं. मेरी सुनील (ग्रोवर) से लड़ाई हुई, ये सबको पता है. भारती सिंह को अगर आप इंस्टाग्राम पर देखते हैं तो हम साथ में बैठते है. भारती ने अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू किया है. वह अपना काम खुद कर रही हैं और काफी बिजी है.
कपिल शर्मा ने आगे बताया कि ऐसा नहीं है कि जो चले गए हैं, उनकी मुझसे लड़ाई हुई है. उपासना सिंह फिल्मों में शानदार काम कर रही है. कृष्णा एक अच्छा दोस्त है. इसलिए सुनील को छोड़कर बाकी सभी को आप एक ही कैटेगरी में नहीं रख सकते. कॉमेडी किंग ने ये भी कहा कि वो अब निर्माता नहीं है. अगर किसी को कांट्रैक्ट को लेकर कुछ इश्यू है और वो इसे छोड़ रहा है तो इसमें मेरा कोई रोल नहीं है. वो किसी आर्टिस्ट को उनसे उनकी फी कम करने के लिए कह सकते है.
Also Read: Gadar 2: घूंघट ओढ़ने वाली ‘सकीना’ ने जब-जब पहना बिकिनी, तब-तब इंटरनेट पर मचा गदर, देखें PICS
फिल्म ‘ज्विगाटो’ के स्पेशल स्क्रीनिंग में शहनाज गिल नजर आई. शहनाज ने कहा कि वो कपिल शर्मा को सपोर्ट करने आई है. मूवी देखने के बाद उन्होंने ट्विटर पर लिखा, आज मैंने भारत के कॉमेडी मैन का एक बिल्कुल नया पक्ष देखा है जो हमेशा मुस्कुराता रहता है और सभी की हंसी सुनिश्चित करता है. क्या परफॉर्मेंस है, फिल्म का हर मिनट पसंद आया. बेहतरीन कहानी, शानदार निर्देशन और बेहतरीन कलाकार.
Also Read: Gadar 2 के अशरफ अली का ये रूप देखकर चौंक जाएंगे आप, अनुपम खेर बोले- ये फिल्मों में रिश्तों का…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










