Gadar 2: 'सकीना' ने जब-जब पहना बिकिनी, तब-तब इंटरनेट पर मचा गदर, तारा सिंह की एक्ट्रेस का दिखा बोल्ड अंदाज

Published by : Divya Keshri Updated At : 25 Mar 2023 2:15 PM

विज्ञापन

अनिल शर्मा की गदर 2 इसी साल रिलीज होने वाली है. फिल्म में अमीषा पटेल एक बार फिर से सकीना के किरदार में दिखेंगी. एक्ट्रेस फिल्म को लेकर सुर्खियों में है. अक्सर वो अपनी बोल्ड तसवीरों की वजह से लाइमलाइट में रहती है.

विज्ञापन

Sakina aka Ameesha Patel Bikini Photos: फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) में सकीना यानी अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने अपने मासूम चेहरे से सबका दिल जीत लिया था. फिल्म में भले एक्ट्रेस घूंघट लिए दिखी थी, लेकिन असल जिंदगी में वो काफी हॉट और ग्लैमरस है. उनकी अदाएं देख फैंस उनपर लट्टू हो जाते है. अमीषा ने जब-जब बिकिनी पहना, तब-तब सोशल मीडिया पर कहर ढाया.

अमीषा पटेल का बोल्ड अवतार

अमीषा पटेल ने अपने हॉट बिकिनी अवतार से इंटरनेट पर आग लगा दी है. 45 वर्षीय एक्ट्रेस अक्सर अपने बोल्ड लुक से फैंस के होश उड़ा देती है. ब्लैक बिकिनी में अमीषा गजब की लग रही हैं और उन्हें यह कलर काफी पसंद है. अभिनेत्री ने फोटो को कैप्शन के साथ पोस्ट किया, “ब्लैक इज ऑलवेज ब्यूटीफुल.”

https://www.instagram.com/p/CgAN4uQhA51/?hl=en
https://www.instagram.com/p/CkifcQZvh-2/?hl=en
अमीषा का ये दिलकश अंदाज

पूल के किनारे कुछ समय बिताते हुए गुलाबी रंग की बिकनी में अमीषा पटेल काफी हॉट लग रही. एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम की बात करें तो उन्होंने अपनी कई फोटोज पोस्ट की है, जिसमें वो अपने कातिलाना हुस्न से सबको बेकरार कर रही है. कभी ट्रांसपेरेंट स्विमसूट तो कभी स्ट्राइप्ड बिकिनी में, हर आउटफिट में वो कमाल लगती है. इन फोटोज को देखकर तो तारा सिंह की भी नींद उड़ जाएगी.

https://www.instagram.com/p/Cl-5Fjho51V/?hl=en
कब रिलीज होगी गदर 2?

गदर 2 या गदर: द कथा कंटीन्यूज़ अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित और अनिल शर्मा प्रोडक्शंस और जी स्टूडियो द्वारा निर्मित है. पीरियड एक्शन ड्रामा 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल अपने बेटे के प्यार को बचाने के लिए पाकिस्तानियों से लोहा लेंगे. सनी देओल और अमीषा पटेल अपनी आनेवाली फिल्म गदर 2 को लेकर ऐसा कहा जा रहा था कि मनीष वाधवा विलेन के रोल में होंगे. वो अमरीश पुरी के किरदार अशरफ अली को रिप्लेस करेंगे. फिल्म कथित तौर पर 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान सेट की गई है और इस बार तारा सिंह अपने बेटे चरणजीत को वापस लाने के लिए पाकिस्तान जायेगा.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola