Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 3: ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ के आगे ढेर हुआ बॉक्स ऑफिस, तीसरे दिन का कलेकशन है धांसू

Published by : Divya Keshri Updated At : 04 Oct 2025 8:18 AM

विज्ञापन

कांतारा चैप्टर 1, फोटो- इंस्टाग्राम

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 3: 'कांतारा चैप्टर 1' का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है. फिल्म तेजी से कमाई कर रही है और दो दिन में 100 करोड़ रुपये हो गया. फिल्म की तारीफ यश, प्रभास, जूनियर एनटीआर सहित कई स्टार्स ने की. चलिए आपको तीसरे दिन का कलेक्शन बताते हैं.

विज्ञापन

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 3: साल 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म कांतारा का प्रीक्वल ‘कांतारा चैप्टर 1’ है. फिल्म में ऋषभ शेट्टी है, जिन्होंने जबरदस्त और पावरफुल किरदार निभाया है. फिल्म ने रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया है. टिकट खिड़की पर फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. 2 दिन में ही मूवी 100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर चुकी है. तीसरे दिन का कलेक्शन रिपोर्ट कार्ड आ गया है, जिसके बारे में आपको बताते हैं.

कांतारा चैप्टर 2 ने तीसरे दिन की इतनी कमाई

Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने तीसरे दिन भारत में करीब 0.82 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. ये सुबह के नंबर्स है और शाम तक इसमें अपडेट आएगा. फिलहाल कुल कमाई मूवी ने 108.67 करोड़ रुपये की कर ली है. उम्मीद जताई जा रही है कि वीकेंड का पूरा फायदा मूवी को मिलेगा और ये शनादर कमाई करेगी.

प्रभास और जूनियर एनएटीआर ने किया कांतारा चैप्टर 1 का रिव्यू

प्रभास ने कांतारा चैप्टर 2 का रिव्यू करते हुए अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “कांतारा चैप्टर 1 सभी के उत्कृष्ट अभिनय वाली एक शानदार फिल्म है. साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर. ऋषभ शेट्टी, विजय किरागंदूर और होम्बले फिल्म्स को बधाई.” इसके अलावा जूनियर एनएटीआर ने लिखा, ‘कांतारा चैप्टर 1’की टीम को शानदार सफलता के लिए बधाई. ऋषभ शेट्टी सर ने एक जबरदस्त अभिनेता और एक शानदार निर्देशक के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके अकल्पनीय कर दिखाया. ऋषभ सर के विजन का निडरता से समर्थन करने के लिए @hombalefilms के साथ-साथ पूरी कास्ट और क्रू को मेरी शुभकामनाए.” वहीं, यश ने लिखा, “कांतारा चैप्टर 1: कन्नड़ और भारतीय सिनेमा के लिए नया बेंचमार्क. ऋषभ शेट्टी आपका दृढ़ विश्वास, लचीलापन और सरासर समर्पण हर फ्रेम में स्पष्ट है. लेखक, निर्देशक और अभिनेता के रूप में, आपकी दृष्टि स्क्रीन पर वास्तव में विसर्जित करने वाले अनुभव में तब्दील हो जाती है.

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1 Box Office Records: ‘कांतारा चैप्टर 1’ बनी 2025 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग, सिर्फ रजनीकांत और पवन कल्याण से रही पीछे

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola