Kangana Ranaut: 'अमेरिका अपना मूर्खों वाला ऑस्कर अपने पास ही रखे', इमरजेंसी फिल्म के लिए ये क्या बोल गईं कंगना?
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 17 Mar 2025 5:43 PM
Kangana Ranaut on Emergency Movie
Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' थिएटर्स में फ्लॉप होने के बाद ओटीटी पर धमाल मचा रही है. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म की खूब सराहना हो रही है.
Kangana Ranaut: कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ शुक्रवार को सिनेमाघरों के बाद नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. यह फिल्म रिलीज के बाद से ही ओटीटी पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है. सोशल मीडिया पर भी फैंस इसपर खूब प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने तो इस फिल्म के ऑस्कर जीतने तक की बात कह डाली, जिसपर कंगना रनौत का चौंकाने वाला जवाब सामने आया है.
‘मूर्खों वाला ऑस्कर अवॉर्ड अपने पास रख…’
कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ की तारीफ करते हुए एक यूजर ने ट्वीट में लिखा, ‘इमरजेंसी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. इसे भारत से ऑस्कर में जाना चाहिए. कंगना, क्या फिल्म है.’ इस ट्वीट को रीपोस्ट करते हुए कंगना ने लिखा, ‘लेकिन अमेरिका अपना असली चेहरा स्वीकार नहीं करना चाहेगा, कि कैसे वे विकासशील देशों को धमकाते हैं, दबाते हैं और उन पर दबाव डालते हैं. यह इमरजेंसी में उजागर हो गया है. वे अपना मूर्खों वाला ऑस्कर अवॉर्ड अपने पास रख सकते हैं. हमारे पास राष्ट्रीय पुरस्कार हैं.’
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन
फिल्म निर्माता संजय गुप्ता ने भी की तारीफ
फिल्म निर्माता संजय गुप्ता ने भी फिल्म की तारीफ करते हुए ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, ‘आज मैंने कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ देखी. सच कहूं तो मैंने इसे देखने की योजना नहीं बनाई थी, क्योंकि मैंने पहले ही इसके बारे में अनुमान लगा लिया था. मुझे खुशी है कि मैं गलत था. कंगना की परफॉरमेंस और डायरेक्शन दोनों ही शानदार फिल्म है. बेहतरीन और विश्व स्तरीय.’
‘मैं पहुंच से बाहर हूं…’
कंगना ने संजय गुप्ता के ट्वीट के जवाब में कहा, ‘फिल्म इंडस्ट्री को अपनी नफरत और पहले से बनाई गईं धारणाओं से बाहर आना चाहिए और अच्छे काम को स्वीकार करना चाहिए, उस बाधा को तोड़ने के लिए धन्यवाद संजय जी, सभी फिल्मी बुद्धिजीवियों को मेरा संदेश, मेरे बारे में कभी कोई धारणा न रखें, मुझे समझने की कोशिश भी मत करना, मैं पहुंच से बाहर हूं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










