Karan Johar की वजह से प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ा भारत? कंगना रनौत बोलीं- सब जानते हैं करण जौहर ने उन्हें बैन…

कंगना रनौत ने लेटेस्ट ट्वीट से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. उन्होंने सनसनीखेज दावा किया है. कंगना ने ट्वीट में लिखा, बॉलीवुड के बारे में प्रियंका चोपड़ा का यही कहना है, लोगों ने उनके खिलाफ गैंगअप किया.
ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. देसी गर्ल इन दिनों हॉलीवुड के प्रोजेक्ट्स में बिजी है. बॉलीवुड फिल्मों में वो अब ना के बराबर नजर आती है. एक्ट्रेस ने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया था कि वो हॉलीवुड इसलिए गई क्योंकि बॉलीवुड में उन्हें कॉर्नर कर दिया गया था. अब इसपर कंगना रनौत ने बड़ा खुलासा किया है. कंगना की मानें तो प्रियंका को करण जौहर ने बॉलीवुड में बैन कर दिया था.
कंगना रनौत ने लेटेस्ट ट्वीट से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. उन्होंने सनसनीखेज दावा किया है. कंगना ने ट्वीट में लिखा, बॉलीवुड के बारे में प्रियंका चोपड़ा का यही कहना है, लोगों ने उनके साथ गैंगअप किया. उन्हें धमकाया और फिल्म इंडस्ट्री से बाहर कर दिया. एक सेल्फ-मेड वुमेन को भारत छोड़ना पड़ा. सभी जानते है कि करण जौहर ने उन्हें पर बैन लगा दिया था.

अगले ट्वीट में कंगना रनौत ने लिखा, मीडिया ने करण जौहर के साथ प्रियंका के लड़ाई के बारे में जमकर लिखा क्योंकि शाहरुख के साथ उनकी दोस्ती थी. उन्होंने पीसी में एक सही पंचिंग बैग के रूप में देखा और उन्हें इस हद तक परेशान किया कि उन्हें भारत छोड़ना पड़ा. पंगा गर्ल एक और ट्वीट में लिखती है, इस अप्रिय, ईर्ष्यालु, मतलबी और जहरीले व्यक्ति को फिल्म उद्योग की संस्कृति और पर्यावरण को बर्बाद करने के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए. जो एबी या शाहरुख के दिनों में बाहरी लोगों के लिए कभी शत्रुतापूर्ण नहीं था.

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने एक पॉडकास्ट में खुलासा किया कि, आखिर क्यों उन्होंने बॉलीवुड से ब्रेक लेने का फैसला किया. इसपर देसी गर्ल ने बताया कि, बॉलीवुड में मुझे एक कोने में धकेला जा रहा था. लोग मुझे कास्ट नहीं कर रहे थे. मैं राजनीति से थक गई थी और उसके बाद मैंने ब्रेक लेने का सोचा.
Also Read: Kangana Ranaut: आखिर अपने बर्थडे पर कंगना रनौत ने क्यों मांगी माफी? बोलीं- मेरे शत्रु, जिन्होंने आज तक कभी…प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










