Amitabh Bachchan से खुद की तुलना करने पर चर्चा में आईं कंगना रनौत, कहा- 'बिग बी के बाद मुझे प्यार और सम्मान मिलता है'
Published by : Divya Keshri Updated At : 06 May 2024 6:51 AM
Amitabh Bachchan Kangana Ranaut
एक इलेक्शन रैली के दौरान कंगना रनौत ने कहा, मैं दावे से कह सकती हूं कि अमिताभ बच्चन जी के बाद आज किसी को इंडस्ट्री में मिलता है तो वो मुझे मिलता है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अब राजनीति में कदम रख लिया है. कंगना हिमाचल प्रदेश की मंडी से लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार है और इन दिनों वो जोर-शोर से चुनाव प्रचार में लगी हुई है. साथ ही एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर भी चुनाव प्रचार से जुड़ी तसवीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती है. इस बीच क्वीन कंगना के चुनावी रैली का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस ने दावा किया है कि उन्हें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बाद सबसे ज्यादा सम्मान और प्यार उन्हें इंडस्ट्री में मिलता है.
कंगना रनौत ने अपने भाषण में किया अमिताभ बच्चन का जिक्र
एक इलेक्शन रैली के दौरान कंगना रनौत ने अपने भाषण में अमिताभ बच्चन का जिक्र किया. उन्होंने कहा, सारा देश हैरान है कि, वो बेटी, वो कंगना, चाहे राजस्थान चली जाउ, चाहे मैं पश्चिम बंगाल चली जाउ, चाहे मैं दिल्ली चली जाऊ, चाहे मैं मणिपुर चली जाऊ, ऐसा लगता है कि मानो इतना प्यार और इतना सम्मान, मैं दावे से कह सकती हूं कि अमिताभ बच्चन जी के बाद आज किसी को इंडस्ट्री में मिलता है तो वो मुझे मिलता है.
Kangana Ranaut Video : कंगना रनौत की फिसली जुबान, तो तेजस्वी यादव ने कसा तंज-ये मोहतरमा कौन है?
Read Also : Singham Again: अजय देवगन की सिंघम अगेन में दीपिका पादुकोण मचाएंगी तहलका, शक्ति शेट्टी बनकर लड़ेंगी दुश्मनों से
कंगना रनौत और अमिताभ बच्चन ने नहीं किया है साथ में काम
गौरतलब है कि कंगना रनौत और अमिताभ बच्चन ने अभी तक एक साथ किसी फिल्म में काम नहीं किया है. हालांकि बिग बी ने कंगना की क्वीन और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स में उनकी एक्टिंग देखने के बाद उनके लिए गुलदस्ता और प्रशंसा पत्र भेजा था. वहीं, कंगना के अपकमिंग फिल्म के बारे में बात करें तो वो इमरजेंसी में दिखेंगी, जिसमें वो इंदिरा गांधी के रोल में दिखेंगी. इसके अलावा मूवी में उनके साथ महिमा चौधरी, अनुपम खेर, सतीश कौशिक, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े भी हैं. वहीं, अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो कल्कि 2898 एडी में दिखाई देंगे, जिसमें प्रभास और दीपिका पादुकोण है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










