Rajinikanth संग काम करने पर कमल हासन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- यह लंबे समय से होना बाकी था

Published by : Divya Keshri Updated At : 08 Sep 2025 12:59 PM

विज्ञापन

रजनीकांत के साथ काम करने पर कमल हासन ने कही ये बात, फोटो- इंस्टाग्राम

सुपरस्टार रजनीकांत की हालिया रिलीज फिल्म कुली ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है. इस बीच खबर आई कि कमल हासन रजनीकांत के साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं. इस बारे में अब कमल हासन ने कंफर्म कर दिया है. फैंस के लिए यह बेहद खास पल होगा क्योंकि दोनों दिग्गज अब एक ही फिल्म में साथ दिखाई देंगे.

विज्ञापन

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ हाल ही में रिलीज हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया और तगड़ी कमाई की. इस बीच सुनने में आया कि कमल हासन, रजनीकांत के साथ फिल्म में काम करने जा रहे हैं. अब इस बारे में कमल हासन ने दक्षिण भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के स्टेज पर आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है. ये जानकर फैंस काफी खुस हो जाएंगे क्योंकि एक ही फिल्म में उन्हें दोनों स्टार्स को साथ में देखने का मौका मिल जाएगा.

रजनीकांत संग काम करेंगे कमल हासन

एसआईआईएमए अवार्ड्स में में कमल हासन से पूछा गया कि क्या दर्शक उन्हें रजनीकांत के साथ किसी फिल्म में देखने की उम्मीद कर सकते हैं. इसपर एक्टर ने जवाब दिया कि “हमें नहीं पता कि यह थरमना संभवम (अद्भुत घटना) है या न, लेकिन अगर दर्शकों को पसंद आता है तो यह अच्छी बात है. अगर वे खुश हैं तो हमें भी खुशी होगी. वरना हम कोशिश करते रहेंगे. यह लंबे समय से होना बाकी था. पहले हम अलग थे क्योंकि हमें दोनों को सिर्फ एक बिस्किट दिया गया था. लेकिन अब आधा-आधा बिस्किट पाकर हम दोनों खुश हैं, इसलिए हम साथ आ गए.”

फिल्म को लेकर नहीं आई है अभी कोई जानकारी

फिलहाल कमल हासन ने अपने प्रोजेक्ट को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी. हालांकि सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें हैं कि वह दोनों निर्देशक लोकेश कनगराज की फिल्म में काम करेंगे. अभी एक्टर्स की ओर से ऑफिशियल अनाउंसमेंट बाकी है. रजनीकांत और कमल ने साथ में कई फिल्मों में काम किया हैं, जिसमें अपूर्व रागंगल, मूंदरू मुदिचु, अवर्गल, पथिनारू व्याथिनिले शामिल हैं.

‘ठग लाइफ’ में नजर आए थे कमल हासन

कमल हासन आखिरी बार फिल्म ‘ठग लाइफ’ में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ तृष्‍णा कृष्‍णन भी थी. मणिरत्नम की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई और इसने दर्शकों को निराश किया. फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें– Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twists: ये शख्स करेगा मायरा को किडनैप, जेल से छूटते ही अभीरा के साथ होगा बड़ा हादसा

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola