Arshad Warsi के प्रभास को 'जोकर' कहने पर Kalki 2898 AD के विलेन ने दी प्रतिक्रिया, कहा- वह फिल्म में बिल्कुल…
Published by : Divya Keshri Updated At : 23 Aug 2024 8:03 AM
kalki-2898ad
अरशद वारसी ने कल्कि 2898 AD ने प्रभास को लेकर कहा था कि वो जोकर लग रहे थे. एक्टर के इस बयान को लेकर वो कई साउथ स्टार्स के निशाने पर आ गए. अब एक और एक्टर ने अरशद के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
निर्देशक नाग अश्विन की फिल्म कल्कि 2898 AD जून में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन स्टारर ये मूवी इस साल की सबसे सफल फिल्म बन गई. मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ दुनियाभर में जमकर नोट छापे. वहीं, हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी ने कल्कि 2898 AD ने प्रभास के परफॉर्मेंस को लेकर कहा था कि वो जोकर लग रहे थे. इसकी वजह से उन्हें साउथ स्टार्स से आलोचनाओं का सामना करना पड़ा रहा है. अब उनकी प्रतिक्रिया बंगाली एक्टर शाश्वत चटर्जी ने रिएक्ट किया है.
अरशद वारसी के जोकर वाले बयान पर बंगाली एक्टर शाश्वत चटर्जी ने क्या कहा?
शाश्वत चटर्जी ने इंडिया टुडे डॉट से बातचीत में कल्कि 2898 AD में प्रभास के बारे में अरशद वारसी के जोकर कमेंट को लेकर कहा, मैं उनके बारे में कुछ नहीं कहना चाहता हूं क्योंकि ये उनके विचार थे, मेरे नहीं. असल में, प्रभास लार्जर देन लाइफ लग रहे थे. उनकी स्क्रीन प्रेंजेस असाधारण है. इस किरदार के लिए वो बेस्ट च्वॉइस थे. वो फिल्म में बिल्कुल अमेंजिग थे.
जानें क्या था अरशद वारसी का बयान
समदीश भाटिया के साथ एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में, अरशद वारसी ने फिल्म कल्कि 2898 AD में प्रभास को लेकर कहा था, प्रभास एक जोकर लग रहे थे. तुमने उसको क्या बना दिया. क्यों करते हो ऐसा मुझे नहीं समझ आता है.
शाश्वत चटर्जी ने फिल्म कल्कि 2898 AD में कौन सा किरदार निभाया?
कल्कि 2898 AD में शाश्वत चटर्जी में कमांडर मानस का रोल प्ले किया है.
कहां देख सकेंगे ‘कल्कि 2898 AD’ का हिंदी वर्जन?
नेटफ्लिक्स पर कल्कि 2898 AD का हिंदी वर्जन आप देख सकते हैं. मूवी कल यानी 22 अगस्त से ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है. वहीं, फिल्म का तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम वर्जन में अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










