Jr NTR Net Worth: इन मंहगी चीजों के मालिक हैं जूनियर एनटीआर, एक फिल्म के लिए इतना करते हैं चार्ज,जानें नेटवर्थ

जूनियर एनटीआर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेताओं में से एक हैं. टॉलीवुड के ‘यंग टाइगर’ ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है, जिसे दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं. आईये जानते हैं उनकी नेट वर्थ से लेकर लग्जरी लाइफस्टाइल तक के बारे में.
साउथ के सुपरस्टार एक्टर जूनियर एनटीआर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर को न सिर्फ साउथ में बल्कि ऑल ओवर इंडिया में जबरदस्त प्यार मिलता है. सोशल मीडिया पर एक्टर की तगड़ी फैन-फॉलोइंग है, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. आज एक्टर अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले उनकी ‘देवरा’ (Devara) का पहला पोस्टर आउट हुआ. इसमें उनके साथ जाह्नवी कपूर भी है. आइये जानतें हैं एनटीआर के नेट वर्थ से लेकर लग्जरी लाइफस्टाइल तक के बारे में.
जूनियर एनटीआर के नाम से मशहूर नंदामुरी तारक रामा राव जूनियर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेताओं में से एक हैं. जूनियर एनटीआर ने कई हिट फिल्मों में काम किया है, जिनमें सिम्हाद्री, आदि, जय लव कुश, जनता गैराज, अरविंदा समिता वीरा राघव और स्टूडेंट नंबर 1 शामिल हैं. टाइम्स नॉउ की रिपोर्ट की मानें तो जूनियर एनटीआर की कुल संपत्ति लगभग 70 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 571 करोड़ रुपये) आंकी गई है. उनकी मासिक आय करीब 3 करोड़ रुपये और सालाना करीब 36 करोड़ रुपये आंकी गई है.
जूनियर एनटीआर को पहले एक फिल्म के लिए लगभग 12 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाता था. उन्होंने आरआरआर के निर्माताओं से 45 करोड़ रुपये तक लिए. फिल्म की सफलता के बाद, अभिनेता ने अपनी फीस प्रति फिल्म 60-80 करोड़ रुपये तक बढ़ा दी. अभिनेताओं की अधिकांश कमाई फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है. टॉलीवुड के ‘यंग टाइगर’ ने बैंगलोर, हैदराबाद और कर्नाटक में कुछ शानदार संपत्तियां खरीदी हैं. उनमें से एक हैदराबाद के जुबली हिल्स के महंगे इलाके में लगभग 25 करोड़ रुपये का उनका आलीशान बंगला है. अभिनेता अपनी पत्नी लक्ष्मी प्रणति और परिवार के साथ रहते हैं.
Also Read: Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के शो में इन 2 वाइल्ड कार्ड की होगी एंट्री, खतरनाक स्टंट कर देंगे टक्कर
रिपोर्टों में कहा गया है कि वह लेम्बोर्गिनी यूरस ग्रेफाइट कैप्सूल रखने वाले पहले भारतीय थे. उन्होंने Nero Noctis खरीदा, जिसकी कीमत 5 करोड़ रुपए है. उन्होंने इसके लिए एक अनुकूलित नंबर प्लेट- ‘TS09 FS 9999’ भी हासिल की, जिसकी कीमत उन्हें लगभग 15 लाख रुपये थी. इसके अलावा, उनके पास एक रेंज रोवर वोग (2 करोड़ रुपये), पोर्श 718 केमैन (1 करोड़ रुपये), बीएमडब्ल्यू 720LD (2 करोड़ रुपये) और मर्सिडीज बेंज GLS 350d (1 करोड़ रुपये) हैं. अभिनेता के पास लक्जरी घड़ियां भी हैं आरआरआर स्टार जूनियर एनटीआर के पास एक निजी जेट भी है, जिसकी कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










