Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के शो में इन 2 वाइल्ड कार्ड की होगी एंट्री, खतरनाक स्टंट कर देंगे टक्कर
Published by : Ashish Lata Updated At : 20 May 2023 7:01 PM
Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के खतरों के खिलाड़ी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका में चल रही है, जहां सभी प्रतियोगियों को खतरनाक स्टंट कर अपने डर का सामना करना पड़ रहा है. अब खबर है कि एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने के लिए दो वाइल्ड कार्ड आने वाले हैं.
Khatron Ke Khiladi 13: खतरों के खिलाड़ी 13 एक ऐसा शो है, जो काफी सुर्खियां बटोर रहा है. शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका में शुरू हो चुकी है, जहां कंटेस्टेंट्स खतरनाक स्टंट कर फीयर फंदा से बच रहे हैं. हालांकि बीते दिनों आये रिपोर्ट्स में कहा गया कि पहला टास्क सिर्फ दो कंटेस्टेंट ही कर पाए और रोहित रॉय, सौंदस मौकाफिर, अरिजीत और शिव इसे करने में फेल हो गए. इस वजह से उन्हें शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने फियर फंदा मिला. वहीं ऐश्वर्या और रूही इस टास्क में विनर बनी. हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है.
बॉलीवुडलाइफ की रिपोर्ट की मानें तो अब्दु रोजिक भी रोहित शेट्टी के शो के लिए दक्षिण अफ्रीका जा रहे हैं. शिव ठाकरे और अब्दु रोजिक की जोड़ी फैंस को बिग बॉस 16 के समय से ही काफी ज्यादा पसंद आती थी. अगर ऐसा हुआ तो एपिसोड्स देखना काफी मजेदार होने वाला है. इसके अलावा रिपोर्ट्स आई हैं कि सुम्बुल तौकीर शो का हिस्सा हो सकती हैं. इमली अभिनेत्री अब्दु रोज़िक के साथ एक वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में शामिल हो सकती हैं.
खतरों के खिलाड़ी 13 के प्रतियोगी जंगल में शूटिंग कर रहे हैं. ये नया सीजन काफी धमाकेदार और मजेदार होने वाला है. प्रतियोगियों की सूची में अर्चना गौतम, शिव ठाकरे, साउंडस मौफकीर, शीजान एम खान, डिनो जेम्स, अर्जित तनेजा, रोहित बोस रॉय, अंजुम फकीह, रूही चतुर्वेदी और अंजलि आनंद शामिल हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में अर्चना गौतम ने बताया था कि, प्रियंका चाहर ने मुझे बोला की जीत के आना. इस बार तो पक्का…ये शो में तो वोटिंग भी नहीं है, जो अच्छा करेगा वो जीतेगा. मैं खुश हूं कि शिव भी शो में है. हम बहुत ज्यादा फन करने वाले है. मस्ती करने वाले है. कभी उसको जरूरत होगी तो मैं उसे मोटिवेट करूंगी और मुझे कभी जरूरत होगी तो वो मुझे करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










