John Abraham Birthday: 7 फिल्में फ्लॉप होने के बाद जॉन ने लिया किंग खान से पंगा, 1 ही झटके में मिली 1000 करोड़ की हिट

John Abraham Birthday
John Abraham Birthday: बॉलीवुड के हैंडसम हंक जॉन अब्राहम आज 17 दिसंबर को अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर आज हम एक्टर के करियर पर एक नजर डालते हैं.
John Abraham Birthday: बॉलीवुड के हैंडसम हंक और फिटनेस फ्रीक जाॅन अब्राहम ने इंडस्ट्री में अपने दमदार एक्टिंग के दम पर एक खास पहचान बनाई है. उन्होंने अपने करियर के दौरान कई हिट फिल्में दी हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब जॉन अब्राहम ने एक नहीं, दो नहीं, बल्कि लगातार 7 फ्लॉप फिल्में दी थी. इसके बाद उनके खाते में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म आई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की. यह फिल्म जॉन अब्राहम के करियर के लिए मिल का पत्थर साबित हुई. आज जॉन अब्राहम अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर आज हम आपको बताते हैं कि एक्टर की वह कौन सी फिल्म थी.
जॉन अब्राहम की फ्लॉप फिल्में
17 दिसंबर, 1972 में जन्में जॉन अब्राहम बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक है, जिनकी इंडस्ट्री में अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. जॉन की साल 2018 में एक फिल्म आई थी, जिसका नाम ‘सत्यमेव जयते’ है. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी, लेकिन इसके बाद एक्टर की एक भी फिल्म दर्शकों पर अपना जादू नहीं चला पाई. सत्यमेव जयते के बाद जॉन अब्राहम ने लगातार साथ फिल्में की जो बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरी तरह से पीटी थीं. इनमें रोमियो अकबर वाल्टर, बाटला हाउस, पागलपंती, मुंबई सागा, सत्यमेव जयते 2, अटैक पार्ट 1 और एक विलन रिटर्न्स का नाम शामिल है.
शाहरुख खान से किया दो-दो हाथ
जॉन अब्राहम की बैक टू बैक साथ फ्लॉप फिल्म में होने के बाद, साल 2023 में उनकी झोली में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म आई. इसका नाम ‘पठान’ है. इस फिल्म में जॉन अब्राहम ने विलन की भूमिका निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया था. फिल्म में वह शाहरुख खान से दो-दो हाथ करते हुए नजर आए थे. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी काफी बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला था और फिल्म ने 1050 करोड़ रुपए का कारोबार किया था. तो वहीं सिर्फ भारत में फिल्म ने 543.05 करोड़ का कलेक्शन किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










