Border 2: जान्हवी ने ‘बॉर्डर 2’ का किया रिव्यू, वरुण धवन के एक्टिंग की जमकर की तारीफ

Jahnvi Kapoor Reviews Border 2 Praises Varun Dhawan
Border 2: जान्हवी कपूर ने वरुण धवन के ‘बॉर्डर 2’ में शानदार काम की तारीफ की, इंस्टाग्राम पर लिखा, “तुमने कमाल कर दिया.” वरुण ने भी इस पोस्ट को शेयर किया है.
Border 2: बॉलीवुड के सितारे हमेशा खबरों में रहते हैं. उनके निजी जीवन और सोशल मीडिया की हर छोटी बड़ी गतिविधि पर लोग नजर रखते हैं. हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ जब जान्हवी कपूर ने कथित रूप से एक पोस्ट को लाइक किया, जिसमें वरुण धवन के कुछ फैंस उनकी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की सफलता का जश्न मनाते हुए पोस्टर पर दूध उड़ा रहे थे.
वायरल पोस्ट में विवाद
Janhvi Kapoor has liked this post from official BollyBlindsNGossip insta about Varun Dhawan fans
byu/estliphyuida23946 inBollyBlindsNGossip
पोस्ट में लिखा गया था कि “वरुण धवन के फैंस फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए दूध उड़ा रहे हैं, लेकिन कुछ लोग इसे बेकार खर्च बता रहे हैं. यह दूध जरूरतमंद लोगों के काम आ सकता था.” इस पोस्ट के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर जान्हवी और वरुण के रिश्ते पर तरह-तरह की बातें होने लगीं. कुछ लोगों ने कहा कि अब जान्हवी ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ नहीं रही, जबकि कईयों ने यह भी कहा कि उन्हें लगता था जान्हवी और वरुण एक-दूसरे को पसंद करते हैं.
जान्हवी ने खुलकर की तारीफ

जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने स्टोरी में लिखा कि वह वरुण धवन के काम पर बहुत गर्व महसूस कर रही हैं. उन्होंने कहा, “मैं तुम पर गर्व महसूस कर रही हूं @वरुण धवन ❤️❤️❤️ तुमने कमाल कर दिया. पूरी टीम को भी बधाई. क्या अनुभव रहा है!”
वरुण ने भी शेयर किया पोस्ट
वरुण धवन ने भी जान्हवी के इस पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया. इस कदम से यह साफ हो गया कि दोनों के बीच सब ठीक है और कोई विवाद नहीं है.
पहले भी साथ काम कर चुके हैं
जान्हवी और वरुण ने पहले नितेश तिवारी की फिल्म बवाल में साथ काम किया था. तब भी दोनों की जोड़ी फैंस को बहुत पसंद आई थी.
यह भी पढ़ें: Border 2: बॉर्डर 2 देखकर भावुक हुए रवि किशन, बोले- सभी कलाकारों ने अद्भुत काम किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




