JAAT 2: 'जाट’ की सफलता के बाद अब पार्ट 2 की बारी, माइथ्री मूवी मेकर्स ने खोले स्टार कास्ट के पत्ते

Sunny Deol On JAAT 2
JAAT 2: सनी देओल स्टारर एक्शन ड्रामा फिल्म 'जाट' के रिलीज के आठवें दिन फिल्म के सीक्वल की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी गई है. अब फिल्म में लीड एक्टर और अन्य कलाकार कौन होंगे, आइए बताते हैं.
JAAT 2: सनी देओल की एक्शन ड्र्मा फिल्म ‘जाट’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अभी इसे आए सिर्फ एक हफ्ते ही हुए और फिल्म के मेकर्स ने इसके सीक्वल की आधिकारिक घोषणा कर दी है, जिसका टाइटल ‘जाट 2’ है. अब खबर के सामने आने के बाद फैंस में खुशी की लहर है. साथ ही उनके मन में यह सवाल भी है कि आखिर इस बार कौन होगा जाट और इसके अलावा कौन-कौन से और नए चेहरे नजर आ सकते हैं. तो ज्यादा लोड मत लीजिये क्योंकि हम आपको फिल्म की पूरी जानकारी डटिल में देने वाले हैं.
‘JAAT 2 की ऑफिशियल अनाउंसमेंट
जाट के प्रोड्यूसर माइथ्री मूवी मेकर्स ने अपने एक्स हैंडल पर ‘जाट’ के सीक्वल का ऐलान करते हुए एक पोस्टर जारी किया है, जिस पर बोल्ड ग्रे अक्षरों में जाट 2 लिखा हुआ है. इसे शेयर करते हुए नीचे कैप्शन में लिखा है, ”JAAT बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद आराम नहीं कर रहा है. वह एक नए मिशन पर है. इस बार, MASS FEAST बड़ा, बोल्ड और वाइल्ड होगा #JAAT2 एक्शन सुपरस्टार अभिनीत सनी देओल. फिल्म का निर्देशन गोपीचंद करेंगे. फिल्म का निर्माण मिथ्री ऑफिशियल और पीपल मीडिया एफसीवाई करेगा.”
जाट 2 की स्टारकास्ट
माइथ्री मूवी मेकर्स के किये गए पोस्ट में जाट एक्टर सनी देओल का नाम बोल्ड अक्षरों में लिखा हुआ है, जिससे यह बात तो कंफर्म है कि ‘जाट 2’ में सनी देओल लीड रोल में नजर आएंगे. हालांकि, पोस्ट के बाकी के स्टार कास्ट की कोई जानकारी सामने नहीं आई है.साथ ही इस बात की भी पुष्टि नहीं हुई है कि ‘जाट’ के सीक्वल में रणदीप हुड्डा खलनायक की भूमिका को दोहराएंगे या नहीं.
जाट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
जाट को रिलीज हुए अब 8 दिन हो गए हैं और फिल्म ने भारत में लगभग 57.35 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. हालांकि, यह आंकड़े अभी फाइनल नहीं हैं. इनमें शाम तक बदलाव दर्ज किया जा सकता है. वहीं, स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में सनी देओल और रणदीप हुड्डा के अलावा सैयामी खेर, रेजिना कैसांद्रा, जगपति बाबू, राम्या कृष्णन, विनीत कुमार सिंह, प्रशांत बजाज, जरीना वहाब, पी. रविशंकर और बबलू पृथ्वीराज जैसे कलाकार नजर आए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










