Jaat Worldwide Box Office Collection: 'जाट' दुनियाभर में हिट हुई या फ्लॉप ? जानें 7वें दिन का कलेक्शन

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 18 Apr 2025 10:34 AM

विज्ञापन

Jaat Box Office Collection

Jaat Worldwide Box Office Collection: 10 अप्रैल को दुनियाभर में रिलीज हुई सनी देओल की एक्शन थ्रिलर 'जाट' का निर्देशन गोपीचंद मालिनेनी की ओर से किया गया है. फिल्म में सनी देओल के साथ रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह और रेजिना कैसांद्रा लीड रोल में हैं. इस बीच फिल्म ने सातवें दिन वर्ल्डवाइड कितना कमाया है, आइए जानते हैं.

विज्ञापन

Jaat Worldwide Box Office Collection: सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर ‘जाट’ बहुत जल्द ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर’ का लाइफटाइम कलेक्शन पार करने वाली है. गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 57.35 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और वर्ल्डवाइड इसने 6 दिनों में महज 71.25 करोड़ का कलेक्शन किया है. अब सातवें दिन फिल्म ने दुनियाभर में कितनी कमाई की है, आइए जानते हैं.

जाट ने सातवें दिन वर्ल्डवाइड कमाए कितने?

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिलक के अनुसार, जाट ने अपनी रिलीज के सातवें दिन 8.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. जिसके बाद ‘जाट’ वर्ल्डवाइड 76 करोड़ रुपए हो गई है.

जाट के बारे में…

सनी देओल की जाट एक एक्शन ड्रामा है, जिसे मैत्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. वहीं, फिल्म के निर्देशन की कमान साउथ डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी ने संभाली है. जबकि, सनी देओल के साथ इसमें रणदीप हुड्डा, सैयामी खेर, रेजिना कैसांद्रा, जगपति बाबू, राम्या कृष्णन, विनीत कुमार सिंह, प्रशांत बजाज, जरीना वहाब, पी. रविशंकर और बबलू पृथ्वीराज जैसे कई बेहतरीन कलाकार शामिल हैं.

सनी देओल की अपकमिंग मूवीज

सनी देओल ‘जाट’ के बाद वरुण धवन संग ‘बॉर्डर 2’ और ‘लाहौर 1947’ में नजर आएंगे. लाहौर 1947 में सालों बाद सनी पाजी की प्रीति जिंटा के साथ जोड़ी जमते दिखेगी. इसके अलावा एक्टर नितेश तिवारी की रामायण में हनुमान के किरदार में होंगे. इस फिल्म में उनके अलावा रणबीर कपूर और साई पल्लवी राम-सीता के लीड रोल में हैं.

यह भी पढ़े: Kesari Chapter 2 Box Office Day 1: दूसरे दिन एडवांस बुकिंग में ‘केसरी चैप्टर 2’ ने छापे करोड़ों, जानिए ओपनिंग डे का हाल

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola