Isha Ambani Holi Party: होली पार्टी में प्रियंका चोपड़ा ने अपने लुक से जीता सबका दिल, इन स्टार्स ने बढ़ाई रौनक, VIDEO
Published by : Divya Keshri Updated At : 16 Mar 2024 3:17 PM
Isha Ambani Holi Party: ईशा अंबानी की होली पार्टी में प्रियंका चोपड़ा, शिल्पा शेट्टी, अथिया शेट्टी, माधुरी दीक्षित सहित कई अन्य स्टार्स शामिल हुए. पार्टी की तसवीरें सामने आ रही है.
Isha Ambani Holi Party: रंगों के त्योहार होली के आने में कुछ दिन ही बच गए है. बॉलीवुड में कई सेलेब्स से सजी बॉलीवुड पार्टियां होती है. होली पार्टी का यह सीजन ईशा अंबानी की प्री-होली पार्टी के साथ शुरू हो गया है. इसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने शिरकत की, जिसमें प्रियंका चोपड़ा, माधुरी दीक्षित, शिल्पा शेट्टी, शरवरी वाघ, शिल्पा शेट्टी, आयुष्मान खुराना, अदिति राव हैदरी, अथिया शेट्टी शामिल हुई. कई तसवीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
ईशा अंबानी ने रखी होली पार्टी
दरअसल, शुक्रवार रात ईशा अंबानी ने मुंबई के अंबानी हाउस में होली पार्टी का आयोजन किया. ईशा ने बुल्गारी के साथ मिलकर रोमन-थीम वाली होली पार्टी रखा. बुल्गारी के सीईओ जीन-क्रिस्टोफ बाबिन ने इंस्टाग्राम पर कई तसवीरें पोस्ट की है. फोटोज में प्रियंका चोपड़ा, आयुष्मान खुराना, ईशा अंबानी, श्लोका मेहता नजर आ रहे हैं. साथ ही उन्होंने वेन्यू और खाने की झलक भी दिखाई. तसवीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
प्रियंका चोपड़ा ने जीता सबका दिल
पार्टी में प्रियंका चोपड़ा ने पेस्टल पिंक स्टाइलिश स्लिट स्कर्ट पहना था. इसके साथ उन्होंने शीर प्री-ड्रेप्ड साड़ी और ब्लाउज पहना था. जबकि ईशा ने मल्टीकल आउटफिट पहना था. जबकि श्लोका ने गुलाबी आउटफिट पहना था. दोनों बेहद खूबसूरत लग रही है. शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने इवेंट के लिए साटन हरे रंग का को-ऑर्ड सेट पहना. उन्होंने व्हाइट रंग की केप के साथ अपना लुक पूरा किया. उनका पन्ना वाला हार ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा.
आयुष्मान खुराना का स्टाइलिश अंदाज
अथिया शेट्टी ने होली पार्टी के लिए बेज रंग का पैंटसूट पहना था. साथ ही उन्होंने इस लुक को एक छोटे काले बैग और बड़े झुमके के साथ पेयर अप किया. वहीं, आयुष्मान खुराना ने व्हाइट कलर का सूट पहना था, जिसमें वो काफी स्मार्ट लगे. जबकि एक्ट्रेस शरवरी ने एक नीले रंग का पलाजो पैंट पहना था, जिसमें पूरे हिस्से पर बॉबी प्रिंट थे. उन्होंने इन्हें रंगीन प्रिंटों के साथ ऑफ-व्हाइट टोन में टिंट बस्टियर के साथ जोड़ा. इस लुक में वो काफी स्टाइलिश लग रही थी.
माधुरी दीक्षित ने अपने लुक से धड़काया सबका दिल
माधुरी दीक्षित अपने पति श्रीराम नेने के साथ होली पार्टी में पहुंची थी. इवेंट में उन्होंने पिंक कलर का आउटफिट पहना था. साथ ही उन्होंने नीले विशाल पेंडेंट और स्टेटमेंट इयररिंग्स के साथ एक चेन कैरी किया था. वहीं, अदिति राव हैदरी को एथनिक लुक में दिखी. उन्होंने गुलाबी फूलों की कढ़ाई वाली नारंगी साड़ी पहनी थी. उन्होंने इसे गुलाबी वी-नेक ब्लाउज के साथ पेयर अप किया, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लगी. वहीं, ओरी भी इस पार्टी में शामिल हुए. वह एक कैजुअल काले आउटफिट में नजर आए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










