Miss World 2024 इवेंट में नीता अंबानी को मिला World Humanitarian अवॉर्ड, प्रियंका चोपड़ा ने दी बधाई, बांधे तारीफों के पुल

Updated:
विज्ञापन
Miss World 2024 इवेंट में नीता अंबानी को मिला World Humanitarian अवॉर्ड, प्रियंका चोपड़ा ने दी बधाई, बांधे तारीफों के पुल

Miss World 2024: क्रिस्टीना पिस्जकोवा के नाम मिस वर्ल्ड 2024 का ताज सज गया है. इस कार्यक्रम में प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो के जरिए खास मैसेज दिया.

विज्ञापन

Miss World 2024: चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने इस साल मिस वर्ल्ड 2024 का ताज अपने नाम कर लिया. मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का फिनाले मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ. इस कार्यक्रम में प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो के जरिए खास मैसेज दिया.

चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्जकोवा के सिर इस साल मिस वर्ल्ड 2024 का खिताब सज गया है. भारत की बेटी सिनी शेट्टी टॉप 8 में शामिल थी.

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई में 71वें मिस वर्ल्ड कार्यक्रम के समापन पर अपने एक वीडियो के जरिए दिल की बात कही. देसी गर्ल ने नीता अंबानी को मिस वर्ल्ड ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड मिलने पर बधाई दी.

प्रियंका चोपड़ा ने अपने वीडियो में कहा कि उद्देश्य एक ऐसा शब्द है जो हमेशा उनके लिए बहुत मायने रखता है. साथ ही उन्होंने अपने माता-पिता का भी जिक्र किया.

एक्ट्रेस ने कहा उन्होंने अपनी मां डॉ. मधु चोपड़ा और अपने पिता को न केवल भारतीय सेना में डॉक्टर के रूप में अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए देखा, बल्कि जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए अपने ज्ञान, पद, प्रतिभा का भी उपयोग किया.

देसी गर्ल ने नीता अंबानी को मिस वर्ल्ड ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड मिलने पर उनकी तारीफ की. एक्ट्रेस ने कहा मुझे पिछले कुछ सालों से मिसेज नीता अंबानी को जानने का सम्मान और सौभाग्य मिला है. वह ऐसी शख्स हैं, जिनकी मैं हर चीज के लिए प्रशंसा और सम्मान करती हूं.

आगे एक्ट्रेस ने कहा, इन सालों में मैंने नीता मैम के विभिन्न प्रयासों के माध्यम से उनका गहरा प्रभाव देखा है. वह न केवल एक सम्मानित शिक्षाविद्, परोपकारी और व्यवसायी महिला हैं, बल्कि भारत की कला की कट्टर समर्थक और रक्षक भी हैं.

नीता अंबानी के बारे में आगे प्रियंका ने कहा, “अत्यंत समर्पण के साथ, उन्होंने लगातार भारत की कला और संस्कृति को ग्लोबल मंच पर लाया है. तो आइए न केवल उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाएं बल्कि उस खुशी, सशक्तिकरण और विकास का भी जश्न मनाएं जो उन्होंने कई लोगों के जीवन में लाई है.”

हाल ही में नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग में दुनियाभर के कई दिग्गज स्टार्स नजर आए थे. इस फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा नजर नहीं आई थी.

Miss World 2024: खिताब से चूकीं सिनी शेट्टी, मगर भारत की बेटी ने जीता दिल

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola