ICC World Cup 2023: रजनीकांत ने वर्ल्ड कप फाइनल मैच को लेकर कर दी भविष्यवाणी!

Updated:
विज्ञापन

हाल ही में रजनीकांत वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम न्यूजीलैंड विश्व कप सेमीफाइनल मैच देखने पहुंचे थे. रजनीकांत ने चेन्नई लौटने पर मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा, मुझे 100% यकीन है कि (विश्व) कप हमारा है.

विज्ञापन

हाल ही में रजनीकांत वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम न्यूजीलैंड विश्व कप सेमीफाइनल मैच देखने पहुंचे थे. रजनीकांत ने चेन्नई लौटने पर मीडिया से बातचीत की. उन्होंने भारत बनाम न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मैच का अनुभव भी बताया. उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, ”पहले तो मुझे घबराहट महसूस हुई. बाद में जब विकेट गिरते रहे तो सब ठीक हो गया. उस डेढ़ घंटे के दौरान मैं काफी घबराया हुआ था. लेकिन मुझे 100% यकीन है कि (विश्व) कप हमारा है.” पिछली बार रजनीकांत फिल्म जेलर में नजर आए थे. जेलर ने दुनिया भर में 650 करोड़ से अधिक की कमाई की थी. फिल्म की कहानी दर्शकों के दिलों को छू गई थी.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola