Independence Day 2026: 15 अगस्त को एंजॉय करें ये 10 देशभक्ति फिल्में, हर कहानी करेगी इंस्पायर
देशभक्ति फिल्म, फोटो- इंस्टाग्राम
Independence Day 2026: इस स्वतंत्रता दिवस आप देशभक्ति फिल्मों को अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं. रंग दे बसंती, मंगल पांडे: द राइजिंग, बॉर्डर, सरदार उधम और उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक जैसा मूवीज आपको देशभक्ति के जज्बे से भर देंगी.
Independence Day 2026: अगर इस स्वतंत्रता दिवस पर आप बाहर जाने के बजाय अपनी फैमिली के साथ घर पर ही क्वालिटी टाइम बिताने का प्लान बना रहे हैं, तो देशभक्ति से भरपूर फिल्मों के साथ इस दिन को और खास बना सकते हैं. बॉलीवुड में ऐसी कई शानदार फिल्में हैं, जो आपको एंटरटेन करने के साथ-साथ देश के इतिहास, आजादी की लड़ाई और हमारे वीर जवानों की कहानियों से भी रूबरू कराती हैं.
रंग दे बसंती (2006)
फिल्म में आमिर खान, कुणाल कपूर और शर्मन जोशी जैसे कई कलाकारों ने कॉलेज स्टूडेंट्स का किरदार निभाया है. आजादी के सेनानियों की कहानी को जिस तरह इन युवाओं के जरिए दिखाया गया है, वह हर बार दिल को छू जाती है और इमोशनल कर देती है.
मंगल पांडे: द राइजिंग (2005)
केतन मेहता के डायरेक्शन में बनी यह हिस्टोरिकल बायोग्राफिकल ड्रामा 1857 के विद्रोह की कहानी को सामने लाती है. फिल्म देखकर एहसास होता है कि देश की आजादी हासिल करने के लिए कितनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी थी और उस दौर में सैनिकों ने किस तरह अपनी जान दांव पर लगाई थी. फिल्म में मंगल पांडे का किरदार आमिर खान ने निभाया है.

चटगांव (2012)
सच्ची घटना पर आधारित यह फिल्म 1930 के दशक में ईस्ट बंगाल में चल रहे उथल-पुथल भरे दौर की कहानी दिखाती है. कहानी 14 साल के लड़के झुंकू के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी पहचान और असली जगह तलाशने की कोशिश करता है.
नेताजी सुभाष चंद्र बोस (2004)
दिग्गज फिल्ममेकर श्याम बेनेगल की लिखी और डायरेक्ट की गई यह फिल्म नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जिंदगी और आजादी की लड़ाई में उनके योगदान पर रोशनी डालती है.
द लीजेंड ऑफ भगत सिंह (2002)
राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम हरि राजगुरु के बलिदान की कहानी बताती है. इन क्रांतिकारियों ने देश को ब्रिटिश हुकूमत से आजाद कराने के लिए अपनी जान तक कुर्बान कर दी थी.

बॉर्डर (1997)
जेपी दत्ता की यह एवरग्रीन देशभक्ति फिल्म 1971 की लोंगेवाला की लड़ाई पर आधारित है. फिल्म को अलग-अलग कैटेगरी में कई अवॉर्ड मिल चुके हैं. फिल्म की स्टारकास्ट में सनी देओल, पुनीत इस्सर, सुनील शेट्टी, सुदेश बेरी और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार शामिल हैं.

सरदार उधम (2021)
शूजित सरकार की यह क्रिटिकली अक्लेम्ड बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म सरदार उधम सिंह की जिंदगी और जलियांवाला बाग हत्याकांड के इर्द-गिर्द बुनी गई है.
एलओसी: कारगिल (2003)
जेपी दत्ता की एक और देशभक्ति फिल्म कारगिल युद्ध में भारतीय सेना की जीत की कहानी को दिखाती है. फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना जैसे कई कलाकार हैं.
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (2019)
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 2016 के उरी हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई को पर्दे पर दिखाया गया है.
सरदार (1994)
भारत के 'लौह पुरुष' सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित यह फिल्म केतन मेहता की बायोग्राफिकल ड्रामा है.
ये भी पढ़ें: जब कारगिल युद्ध से पहले नवाज शरीफ ने अटल जी से मांगी 'खास चीज', पीएम भी रह गए थे हैरान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए