Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: वर्ल्डवाइड हाउसफुल 5 फ्लॉप हुई या हिट, कलेक्शन जान होगी हैरानी

Housefull 5 Worldwide Box Office Collection
Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख स्टारर हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिव्यू मिला. आइये जानते हैं दुनियाभर में इसने कितनी कमाई की.
Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: ‘हाउसफुल 5’ लगातार लोगों को हंसा रही है और बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई भी कर रही है. अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख अभिनीत कॉमेडी ब्लॉकबस्टर ने देशभर में कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े. इसने भारत में 160 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. 6 जून 2025 को रिलीज हुई यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी कॉमेडी हिट फिल्मों में से एक बन गई है. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड इसन कितने करोड़ की कमाई की.
वर्ल्डवाइड हाउसफुल 5 ने कमाए इतने करोड़
sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार वर्ल्डवाइड हाउसफुल 5 ने 11 दिनों में 243 करोड़ की कमाई की. वहीं भारत में यह 160 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. हाउसफुल 5, 2010 में शुरू हुई एक लंबे समय से चली आ रही कॉमेडी फ्रैंचाइज की पांचवीं किस्त है. इसे साजिद नाडियाडवाला ने अपने बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित किया है.
किसने हाउसफुल 5 का किया निर्देशन
साजिद खान ने पहली दो हाउसफुल का निर्देशन किया, जबकि तीसरी किस्त के लिए फरहाद सामजी के साथ मिलकर काम किया. फरहाद ने चौथी फिल्म का निर्देशन किया और तरुण ने नवीनतम फिल्म का निर्देशन किया. फिल्म में अलग-अलग हत्यारों के साथ दो अलग-अलग क्लाइमेक्स हैं, जो इसे देखने वाले थिएटर पर निर्भर करता है. अक्षय और रितेश ने सभी पांच फिल्मों में अभिनय किया है, जबकि अभिषेक ने इससे पहले हाउसफुल 3 में अभिनय किया था.
हाउसफुल 5 के बारे में
हाउसफुल 5 एक ऐसी थ्रिलर है, जो जॉली नाम के तीन लोगों की कहानी बताती है, जिन्हें एक अमीर अरबपति की हत्या के मामले में संदिग्ध माना जाता है. फिल्म में नरगिस फाखरी, जैकलीन फर्नांडीज, सौंदर्या शर्मा, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डीनो मोरिया, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा, चंकी पांडे, निकितिन धीर और जॉनी लीवर जैसे कलाकारों की भी टोल है.
यह भी पढ़ें- Border 2 के सेट से पूरी टीम की पहली तसवीर आई सामने, सनी देओल के साथ कुछ ऐसे दिखे वरुण धवण-अहान शेट्टी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










