Housefull 5 के डायरेक्टर ने ठग लाइफ संग अक्षय कुमार की फिल्म के क्लैश पर तोड़ी चुप्पी, कहा- बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड…

Housefull 5 clash with Thug Life bhool chuk maaf
Housefull 5: एक बार फिर सिनेमाघरों में साउथ वर्सेज बॉलीवुड देखने को मिल रहा है. जहां एक तरफ कमल हासन की फिल्म ठग लाइफ 5 जून को सिनेमाघरों में आई. वहीं 6 जून को अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 रिलीज हुई. दोनों के बीच जबरदस्त क्लैश हो रहा है. अब डायरेक्टर तरुण मनसुखानी ने इसपर रिएक्ट किया.
Housefull 5: साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक हाउसफुल 5 सिनेमाघरों में फाइनली रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले. सोशल मीडिया पर नेटिजन्स ने मूवी को मस्ट वॉच और ब्लॉकबस्टर बताया. बॉक्स ऑफिस पर भी एक्शन एंटरटेनर ब्लॉकबस्टर शुरुआत करने के लिए तैयार है. अब मूवी के डायरेक्टर तरुण मनसुखानी ने कमल हासन की ठग लाइफ संग क्लैश पर बात की.
तरुण मनसुखानी ने ठग लाइफ और हाउसफुल 5 के क्लैश पर तोड़ी चुप्पी
हाउसफुल 5 के निर्देशक तरुण मनसुखानी एनडीटीवी संग बात करते हुए क्लैश पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि वे क्लैश में विश्वास नहीं करते. उन्होंने कहा, “मैं उन सभी चीजों में विश्वास नहीं करता. मेरा मानना है कि हम सभी एक ही इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. हम सभी यहां मनोरंजन करने के लिए हैं. सभी फिल्म बनाने के लिए समान मात्रा में हास्यास्पद प्रयास करते हैं, इसलिए मुझे उम्मीद है कि हम सभी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बनाएंगे. सभी एक-दूसरे की फिल्मों को लेकर उत्साहित हैं.”
हाउसफुल 5 में मौजूद हैं ये स्टार्स
हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीज, रितेश देशमुख, सोनम बाजवा, अभिषेक बच्चन, नरगिस फाखरी, नाना पाटेकर, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, चित्रांगदा सिंह, सौंदर्या शर्मा, चंकी पांडे और जॉनी लीवर जैसे बेहतरीन कलाकारों की टोली है.
हाउसफुल 5 को लेकर क्या बोले नेटिजन्स
अक्षय कुमार की अगुआई में बनी कॉमेडी थ्रिलर पहले दिन हाउसफुल रही. फिल्म देखने के बाद दर्शक ने अलग अलग प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने लिखा, “भाई पहला हाफ पूरी तरह पागलपन भरा है. पुराना अक्की वापस आ गया है भाई दो वन-लाइनर और पंच लाइन. इंटरवल से पहले के सीन में बहुत बड़ा सरप्राइज है. अगर दूसरा हाफ पहले हाफ से बेहतर हुआ तो यह निश्चित तौर पर ब्लॉकबस्टर है बॉक्स ऑफिस पर.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “हाउसफुल 5 एक फिल्म नहीं है, यह मस्ती भरा पैकेज है. जिसमें पागलपन है.”
यह भी पढ़ें- Jaat Verdict Hit Or Flop: फ्लॉप या हिट, सनी देओल की जाट का ये रहा फाइनल बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










