Housefull 5 Box Office Collection Day 7: अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ हिट से फ्लॉप की ओर? 7वें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट ने खोली पोल

Housefull 5 Verdict
Housefull 5 Box Office Collection Day 7: 6 जून को रिलीज हुई 'हाउसफुल 5' ने शुरुआती दिनों में ताबड़तोड़ कमाई की और चार दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी इस मर्डर मिस्ट्री कॉमेडी में मल्टीस्टार कास्ट और दो क्लाइमेक्स ने दर्शकों को बांधे रखा. अब नजरें सातवें दिन की कमाई पर हैं.
Housefull 5 Box Office Collection Day 7: मर्डर मिस्ट्री कॉमेडी हाउसफुल 5 ने 6 जून को बड़े पर्दे पर दस्तक दी थी. तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, नरगिस फाखरी, नाना पाटेकर, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, संजय दत्त, फरदीन खान सहित कई बड़े सितारों ने अहम किरदार निभाया हैं. फिल्म ने रिलीज के शुरुआती चार दिन में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. फिल्म में दो अलग-अलग क्लाइमेक्स ने दर्शकों का दिलचस्पी इसमें बढ़ा दी. चलिए सातवें दिन के आंकड़ों पर नजर डालते हैं.
7वें दिन हाउसफुल हिट हुई या फ्लॉप?
हाउसफुल 5 की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर अब धीरे हो गई है. 100 करोड़ कमाने के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट आ गई है. 24 करोड़ रुपये से अपना खाता खोलने वाली मूवी ने छठे दिन 8.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. हालांकि ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि वीकेंड पर फिर से मूवी की कमाई में इजाफा होगा. वीक डेज में भले ही फिल्म की कमाई कम हो गई, लेकिन वीकेंड पर फिर से मूवी तगड़ी कमाई करेगी. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने सातवें दिन 0.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. हालांकि शाम तक नंबर्स अपडेट हो जाएंगे.
हाउसफुल 5 की कुल कमाई
- Housefull 5 Box Office Collection Day 1- 24 करोड़ रुपये
- Housefull 5 Box Office Collection Day 2- 31 करोड़ रुपये
- Housefull 5 Box Office Collection Day 3- 32 करोड़ रुपये
- Housefull 5 Box Office Collection Day 4- 13.76 करोड़ रुपये
- Housefull 5 Box Office Collection Day 5: 10.75 करोड़ रुपये
- Housefull 5 Box Office Collection Day 6: 8.12 करोड़ रुपये
- Housefull 5 Box Office Collection Day 7: 0.03 करोड़ रुपये
नेट कलेक्शन- 119.9 करोड़ रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










