Housefull 5 में अक्षय कुमार की इस हीरोइन की हो रही तारीफ, कही ये बात

Published by :Divya Keshri
Published at :10 Jun 2025 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
Soundarya Sharma on working with akshay kumar

Soundarya Sharma on working with akshay kumar

Housefull 5: ‘हाउसफुल 5’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने चार दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, नाना पाटेकर और रितेश देशमुख जैसे सितारों की मौजूदगी से फिल्म चर्चा में है. इसी फिल्म से बिग बॉस 16 फेम सौंदर्या शर्मा ने बॉलीवुड डेब्यू किया है.

विज्ञापन

Housefull 5: फिल्म हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चला रही है. फिल्म ने सिर्फ चार दिन में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. दुनियाभर में भी मूवी तगड़ी कमाई कर रही है. अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, नाना पाटेकर, संजय दत्त, जैकलीन फर्नांडिस, रितेश देशमुख स्टारर फिल्म की चर्चा हर तरफ हो रही है. इस फिल्म से बिग बॉस 16 फेम सौंदर्या शर्मा बॉलीवुड में कदम रख रही है. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म में उनके प्रदर्शन को फैंस से प्यार मिलने पर उनका क्या रिएक्शन है.

हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार संग काम करने सौंदर्या शर्मा ने किया रिएक्ट

सौंदर्या शर्मा ने हाउसफुल 5 में एक वकील का किरदार निभाया हैं. हाउसफुल 5 में उनके परफॉर्मेंस को देखकर फैंस तारीफ कर रहे हैं. इस बारे में फ्री प्रेस जर्नल से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे बहुत अच्छे रिस्पांस मिल रहे हैं और मैं इस अपार प्यार से बहुत खुश हूं जो हमें मिल रहा है. ये सब बहुत भावुक कर देने वाला है. जब उनसे पूछा गया कि अक्षय कुमार अक्सर अपने को-स्टार्स के साथ प्रैंक करते है, तो ऐसे में उन्होंने आपके साथ कोई प्रैंक किया. इसपर एक्ट्रेस ने बताया कि हां. ज्यादातर मजाक मेरे ही साथ किए जाते थे. लेकिन ये सब मस्ती भरा था. हम लोग बहुत खेलते थे, जैसे किसी पिकनिक पर हो. तरुण सर बहुत अच्छे थे. शूट के बाद हम गेम्स खेलते थे. तो कुल मिलाकर सेट पर रहना बहुत मजेदार अनुभव था.

हाउसफुल 5 की एक्ट्रेसेस को लेकर क्या बोलीं सौंदर्या शर्मा?

सौंदर्या शर्मा ने हाउसफुल 5 की एक्ट्रेसेस नरगिस फाखरी, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा और चित्रांगदा सिंह संग अपने रिश्ते को लेकर कहा कि उनके साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा. हम सभी अक्सर एक ही सीन में साथ होते थे, इसलिए आपसी तालमेल अच्छा होना जरूरी था. सभी को हमेशा सेट पर रहना होता था. सभी लोग मुझसे सीनियर थे तो अगर मैं कभी किसी सीन से पहले नर्वस हो जाती थी, तो सब मुझे शांत कर देते थे. हम सब बहुत अच्छे दोस्त बन गए थे. जैकलीन बहुत सपोर्टिव थीं और नरगिस और मैं हमेशा मजाक किया करते थे.

यह भी पढ़ें– Jaat: सनी देओल की फिल्म देश में नंबर 1 पर कर रही है ट्रेंड, जानें ओटीटी पर हिट हुई या फ्लॉप?

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola