ePaper

Hera Pheri 3 को लेकर आया बड़ा अपडेट, परेश रावल ने बताया क्या होगी फिल्म की कहानी, आने वाला है ट्विस्ट

Updated at : 24 Feb 2023 3:55 PM (IST)
विज्ञापन
Hera Pheri 3

Hera Pheri 3

अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी स्टारर फिल्म हेरा फेरी 3 इन-दिनों सुर्खियों में है. बीते दिनों फिल्म का टीजर शूट हुआ था, जिसमें तीनों स्टार्स अपने पुराने कैरेक्टर में नजर आए. अब परेश रावल ने फिल्म को लेकर कई बातें की है. उन्होंने ये भी खुलासा किया है कि कार्तिक आर्यन हिस्सा नहीं हैं.

विज्ञापन

Hera Pheri 3: अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की ‘हेरा फेरी’ सीरीज सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फ्रेंचाइजी है. पहली दो सीक्वल हिट साबित हुईं और दर्शक अब हेरा फेरी 3 देखने का इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में, यह बताया गया कि अक्षय रचनात्मक मतभेदों के कारण फिल्म से बाहर हो गए हैं और कार्तिक आर्यन फ्रेंचाइजी में शामिल हो गए हैं. इस खबर ने सिनेप्रेमियों को काफी निराश किया था, लेकिन आखिरकार, चीजें ठीक हो गईं और अक्षय ने इस हफ्ते की शुरुआत में परेश और सुनील के साथ टीजर के लिए शूटिंग की. अब एक इंटरव्यू में परेश रावल ने हेरा फेरी 3 के बारे में बात की. उन्होंने ये भी खुलासा किया कार्तिक फिल्म का हिस्सा नहीं हैं.

परेश रावल ने हेरा फेरी 3 पर कही ये बात

मिड-डे से बात करते हुए, दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने कहा कि कार्तिक फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे. उन्होंने कहा, “जहां तक​मुझे पता है, शुरुआत में, कार्तिक और अक्षय दोनों फिल्म करने वाले थे, लेकिन यह काम नहीं किया. मुझे नहीं पता कि क्या हुआ.” उन्होंने यह भी खुलासा किया कि टीजर हाल ही में शूट किया गया था और फिल्म की शूटिंग तीन महीने में शुरू हो जाएगी. उन्होंने यह भी साझा किया कि इस बार राजू, श्याम और बाबू भैया विदेश जाएंगे.


क्या होगी फिल्म की कहानी

परेश रावल ने साझा किया, “हम तीन महीने में शूटिंग शुरू करेंगे. यह मुंबई में एक लंबा शेड्यूल होगा. फिल्म को बाबू भैया, राजू और श्याम के रूप में अबू धाबी, दुबई और लॉस एंजिल्स जैसे अंतरराष्ट्रीय स्थानों पर भी शूट किया जाएगा.” हमलोग विदेश जाएंगे और विश्व स्तर पर हेरा फेरी करेंगे.” उन्होंने अक्षय और सुनील के साथ अपने रीयूनियन के बारे में बात करते हुए इसे ‘घर वापसी’ कहा और कहा कि उनके साथ शूटिंग करना एक खुशी थी.

Also Read: Hera Pheri 3 के सेट से पहली तसवीर आई सामने, इस अंदाज में दिखे राजू, श्याम और बाबू भैया
हमारी दोस्ती ऑनस्क्रीन-ऑफस्क्रीन सेम है

परेश रावल ने कहा, “उनसे मिलना घर वापसी जैसा लगा. अक्षय और सुनील के साथ शूटिंग करना हमेशा एक खुशी की बात है. वे प्रतिभाशाली अभिनेता हैं, जो अपने काम को लेकर असुरक्षित नहीं हैं. हमारे बीच परस्पर सम्मान है. हमारी ऑफ-स्क्रीन दोस्ती हमारी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री में झलकती है.” हेरा फेरी 3 कथित तौर पर फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित की जाएगी, जो वर्तमान में सलमान खान और पूजा हेगड़े अभिनीत अपनी अगली फिल्म किसी का भाई किसी की जान की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola