Hera Pheri 3 से परेश रावल की एग्जिट पर सुनील शेट्टी का छलका दर्द, बोले- एक बड़ा सदमा…

Published by :Sheetal Choubey
Updated at :21 May 2025 1:13 PM
विज्ञापन
Hera Pheri 3

Hera Pheri 3

Hera Pheri 3 से परेश रावल की विदाई पर सुनील शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी है. उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा, “यह मेरे लिए बड़ा सदमा है... हेरा फेरी, परेश रावल के बिना अधूरी है.” देखें वायरल वीडियो.

विज्ञापन

Hera Pheri 3 से परेश रावल अब बाहर हो चुके हैं. इसकी पुष्टि उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान की है. अब उनकी इस फैसले पर फिल्म में श्याम का किरदार निभाने वाले सुनील शेट्टी ने ANI से बात करते हुए इसपर भावुक रिएक्शन दिया है. उनका मानना है कि परेश रावल का यह कदम एक सदमे जैसा है. वीडियो में सुनील शेट्टी कहते हैं, “यह मेरे लिए एक बड़ा सदमा है और मैं पूरी तरह से टूट गया हूं… अगर कोई एक फिल्म थी जिसका मैं इंतजार कर रहा था, तो वह हेरा फेरी थी… यह 100% परेश रावल के बिना नहीं हो सकता, यह 99% मेरे और अक्षय के बिना हो सकता है… अगर राजू और श्याम को बाबू भैया द्वारा नहीं पीटा जाता है, तो यह काम नहीं करता है…”

अब उनके बयान का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. कुछ का कहना है कि सुनील शेट्टी सही कह रहे हैं कि हेरा फेरी परेश रावल के बिना अधूरा है. वहीं, कुछ यूजर्स परेश रावल के इस फैसले से हैरान हैं.

यह भी पढ़े: Video: मुंबई में सैर के दौरान हादसे का शिकार हुए सोनू निगम, बाल-बाल बचे सिंगर

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola