Gadar 2: इन 5 कारणों की वजह से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही गदर 2, पहले पार्ट से है खास कनेक्शन
Published by : Ashish Lata Updated At : 16 Apr 2024 3:20 PM

सनी देओल की फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म सुपरहिट है. इसने 8 दिनों में 300 करोड़ की कमाई की है. आइये जानते हैं किस वजह से ये फिल्म सुपरहिट हो रही है.
सनी देओल की गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म हर दिन कई रिकॉर्ड्स तोड़ रही है. 8दिनों में मूवी ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म सुपरहिट है और इसे दर्शक काफी ज्यादा प्यार दे रहे हैं. अमीषा पटेल की ये फिल्म इन 5 वजह से एतिहासिक मूवी बनने की ओर जा रही है. गदर 2 में नई और दमदार कहानी ने इसे शक्तिशाली बनाया है, इसके अलावा देशभक्ति का उत्साह लोगों को फिल्म देखने और भारतीय होने पर गर्व महसूस करवाता है. तीसरा इसी टाइमिंग ने इसे ब्लॉकबस्टर बनाया है, क्योंकि गदर 2 स्वतंत्रता दिवस के करीब रिलीज हुई और लोगों की 3-4 दिन छुट्टी हो गई. जिसका फायदा मेकर्स को मिला. गदर 2 के साथ सिंगल स्क्रीन ने काफी लंबे समय के बाद अच्छा प्रदर्शन किया. एडवांस बुकिंग से लेकर सामूहिक पांच दिवसीय कलेक्शन तक, भारत के हृदय क्षेत्र की सिंगल स्क्रीन ने फिल्म की कमाई में प्रमुख योगदान दिया है. गदर 2 को बहुत अच्छी समीक्षा नहीं मिली है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को दर्शकों की ओर से ढेर सारा प्यार मिल रहा है. तारा सिंह और सकीना की कहानी उनका खूब मनोरंजन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए