ePaper

Father's Day 2025: कभी हंसी के ठहाके, तो कभी इमोशनल सीन, पिता और बच्चे के मजबूत रिश्तों को दिखाती है ओटीटी की ये फिल्में

Updated at : 15 Jun 2025 10:56 AM (IST)
विज्ञापन
Father’s Day 2025

Father’s Day 2025

Father’s Day 2025: हर बच्चे के लिए उनके पिता किसी सुपरहीरो से कम नहीं होते है. इसीलिए आज फादर्स डे के मौके पर हम आपके लिए ओटीटी की 8 फिल्मों की लिस्ट लेकर आए है, जिसे आप अपने पिता के साथ देख सकते है और उन्हें स्पेशल फील करा सकते है.

विज्ञापन

Father’s Day 2025: पिता हर बच्चे के लिए उनके जीवन का सबसे अनमोल तोहफा है. हर पिता अपने बच्चों के लिए वो सब कुछ करते है, जो उनके भविष्य के लिए अच्छा होता है. इसी बीच आज फादर्स डे के मौके पर हम आपके लिए 8 बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जो आप इस वीकेंड OTT प्लेटफॉर्म्स पर अपने पिता के साथ देखकर उन्हें एक प्यारा सा सरप्राइज दे सकते हैं. इन फिल्मों से आप उन्हें बता सकते है कि वो कितने खास है.  

दंगल – Amazon Prime Video

यह फिल्म असली जिंदगी के पहलवान महावीर सिंह फोगाट की कहानी है, जो अपनी बेटियों को रेसलिंग में चैंपियन बनाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं. पिता-बेटी के मजबूत रिश्ते और प्रेरणा से भरी यह फिल्म दिल छू लेगी.

पीकू – SonyLIV

इस फिल्म में एक बुजुर्ग और बीमार पिता का अपनी आजाद ख्यालों वाली बेटी के साथ रिश्ता दिखाया गया है. अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण की यह कहानी भावनाओं और हंसी से भरपूर है.

अंग्रेजी मीडियम – Disney+ Hotstar

इरफान खान इस फिल्म में एक सिंगल फादर की भूमिका में हैं, जो अपनी बेटी को विदेश में पढ़ाई का सपना पूरा करने में हर मुमकिन कोशिश करता है. यह फिल्म पापा के प्यार और बलिदान को बेहद खूबसूरती से दर्शाती है.

वेक अप सिड – Netflix

ये कहानी एक युवा लड़के की है, जो जिंदगी में अपनी पहचान तलाशता है. फिल्म में पिताऔर बेटे के रिश्ते को धीरे-धीरे समझने और उसे अपनाने की इमोशनल झलक देखने को मिलती है.

102 नॉट आउट – Amazon Prime Video

अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की जोड़ी इस फिल्म में पिता और बेटे के अनोखे रिश्ते को दिखाती है. 102 साल के पिता की मस्ती और 75 साल के बेटे की गंभीरता के बीच की नोकझोंक देखने लायक है.

गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल – Netflix

यह फिल्म भारत की पहली महिला वायुसेना पायलटों में से एक की कहानी है. उनके पिता का उन्हें हर कदम पर दिया गया समर्थन इस फिल्म को खास बना देता है.

मासूम – Amazon Prime Video

इस इमोशनल ड्रामा में एक पिता के सामने उसका बीता हुआ अतीत खड़ा हो जाता है, जब उसका नाजायज बेटा उसकी जिंदगी में अचानक आता है. फिल्म पिता-बेटे के रिश्ते को नए नजरिए से दिखाती है.

बी हैप्पी – Amazon Prime Video

फिल्म में एक पिता और उनकी छोटी बेटी के बीच के रिश्तों को दिखाया गया है. उनकी बेटी डांस शो में जाना चाहती है और उसके पिता उसका सपना पूरा करने की पूरी कोशिश करते हैं.

ये भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput: ‘पवित्र रिश्ता’ नहीं, एकता कपूर के इस टीवी शो के लिए एक्टर को मिला था पहला मौका

ये भी पढ़ें: Bade Acche Lagte Hain 4 की कहानी से हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी ने उठाया पर्दा, जानें कैसी होगी उनदोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola