Fact Check: कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा बेबी गर्ल के बने माता-पिता, न्यूबोर्न संग तसवीर वायरल, जानें सच्चाई

Kiara Advani Sidharth Malhotra blessed with baby girl
Fact Check: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अपनी लाइफ का सबसे स्पेशल मोमेंट एंजॉय कर रहे हैं. कपल जल्द ही माता-पिता बनेंगे. हालांकि अब एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि कियारा और सिड एक बेबी गर्ल के पेरेंट्स बन चुके हैं. आइये जानते हैं वायरल हो रही तसवीर की सच्चाई क्या है.
Fact Check: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे मशहूर कपल में से एक हैं. दोनों जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं. हाल ही में कियारा मेट गाला में गई थी, जहां उन्हें अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया था. उनके साथ होने वाले पापा सिड भी थे, जो अपनी पत्नी का पूरा ख्याल रख रहे थे. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है. इसमें दावा किया जा रहा है कि कपल बेबी गर्ल के पेरेंट्स बन गए हैं.
सिद्धार्थ और कियारा की वायरल तसवीर का जानें सच
दरअसल एक्स पर एक फोटो वायरल हो रही है. इसमें देखा जा सकता है कि कियारा और सिद्धार्थ अस्पताल में हैं और दोनों अपने न्यूबोर्न बेबी के साथ पोज दे रहे हैं. इसके अलावा न्यूजप्रो.सेलिब्रिटी के एक आर्टिकल में भी कहा गया कि कियारा और सिड बेबी गर्ल के माता-पिता बन गए हैं. दोनों ने रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया और उन्होंने पपराजी से खुद को छिपाने की कोशिश की. सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट पर धड़ाधड़ बधाइयां दे रहे हैं. सिद्धार्थ और कियारा की वायरल हो रही ये तसवीर रियल नहीं बल्कि फर्जी है. इसे एआई टेक्नोलॉजी से बनाया गया है. अभी तक कपल को बेबी नहीं हुआ है.
Kiara Advani and Sidharth Malhotra's First Look with newborn Baby after blessed With A Baby Girl pic.twitter.com/99rUTCMEuT
— Ateendra_18 (@ateecrickxpert) May 11, 2025

सिद्धार्थ और कियारा ने कब की प्रेग्नेंसी अनाउंस
सिद्धार्थ और कियारा ने 28 फरवरी को अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की. कपल ने अपने हाथों में प्यारा सा मोजा पकड़ रखा था. पिछले हफ्ते, कियारा ने गौरव गुप्ता की ओर से डिजाइन किए गए एक शानदार आउटफिट में मेट गाला 2025 में अपनी शुरुआत की. उन्होंने अपना बेबी बंप दिखाया. उनकी ड्रेस में एक सोने की ब्रेस्टप्लेट थी, जो गर्भनाल को दर्शा रहा था.
कियारा और सिद्धार्थ के बारे में
कियारा और सिद्धार्थ की मुलाकात साल 2021 की फिल्म शेरशाह के सेट पर हुई थी. युद्ध ड्रामा में सिद्धार्थ ने परमवीर चक्र विजेता, दिवंगत कैप्टन विक्रम बत्रा की भूमिका निभाई थी. कियारा ने उनकी प्रेमिका डिंपल चीमा का किरदार निभाया था. मूवी के सेट पर दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ और कपल ने साल 2023 में राजस्थान के जैसलमेर में शादी कर ली.
यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: लीप के बाद ये एक्ट्रेस बनेंगी नई पूकी, अभीरा के जाते ही अरमान की लाइफ में आएगी नई लेडी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










