Emergency: महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने कंगना रनौत की फिल्म का किया रिव्यू, बोले- उस समय का एक…

Published by : Ashish Lata Updated At : 17 Jan 2025 1:45 PM

विज्ञापन

Devendra Fadnavis reviews Kangana Ranaut film

Emergency: कंगना रनौत की इमरजेंसी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है. अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसका रिव्यू किया.

विज्ञापन

Emergency: कंगना रनौत की मोस्ट अवेटेड ऐतिहासिक ड्रामा इमरजेंसी 17 जनवरी, 2025 को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हो चुकी है. यह फिल्म 1975 से 1977 के दौरान पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से लिए गए फैसलों पर केंद्रित है. कंगना ने पूर्व पीएम का किरदार निभाया है. फिल्म का निर्देशन और सह-निर्माता खुद कंगना ने किया है. ट्विटर पर फैंस मूवी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी मूवी की तारीफ की है.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इमरजेंसी का रिया रिव्यू

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस फिल्म इमरजेंसी की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए. सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में, कंगना को मुख्यमंत्री के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है. दोनों मुंबई के एक थिएटर से फिल्म देखकर निकले थे. स्क्रीनिंग के बाद, देवेंद्र ने इंडियन एक्सप्रेस संग बात करते हुए कहा, ”यह भारतीय इतिहास के उस समय का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जब लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को खत्म कर दिया गया था. संविधान का पालन नहीं किया गया था और लाखों नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया था. इमरजेंसी उस दौरान लोगों पर हुए अत्याचारों का एक अच्छा प्रतिनिधित्व है.”

कंगना रनौत रनौत की तारीफ में देवेंद्र फडणवीस ने कही यह बात

उन्होंने इमरजेंसी में कंगना रनौत के लुक की जमकर तारीफ की. देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ”इस भूमिका को निभाने के लिए कंगना को बधाई देना चाहता हूं. यह फिल्म सिर्फ इरमजेंसी के बारे में नहीं है, बल्कि इससे पहले क्या हुआ था… 1971 के युद्ध के बारे में भी है और कई मायनों में यह दिवंगत प्रधानमंत्री की जीवन यात्रा को देखने जैसा है. यह भारत का इतिहास है, जो हमें लोकतंत्र को जीवित रखने के महत्व की याद दिलाता है.”

नितिन गडकरी ने भी इमरजेंसी का किया था रिव्यू

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर में इमरजेंसी की स्क्रीनिंग में शामिल हुए. फिल्म के बारे में बात करें तो कंगना ने इसका निर्देशन किया है और इसमें अनुपम खेर ने जयप्रकाश नारायण, श्रेयस तलपड़े ने अटल बिहारी वाजपेयी, महिमा चौधरी ने पुपुल जयकर, मिलिंद सोमन ने फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ और विशाख नायर ने संजय गांधी की भूमिका निभाई है.

यह भी पढ़ें- Emergency movie:इमरजेंसी फिल्म के इस एक्टर के मुरीद हैं मनोज बाजपेयी भी.. बिहार से है खास कनेक्शन

यह भी पढ़ें- Emergency: कंगना रनौत की फिल्म को लगा झटका, इस देश में नहीं होगी रिलीज, कारण जान लगेगा झटका

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola