Emergency Box Office Collection: कंगना की ‘इमरजेंसी’ ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा दम, 5वें दिन भी नहीं चला जादू

Emergency Box Office Day 14
Emergency Box Office Collection: कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ के 5वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है. आंकड़ों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है. आइए बताते हैं डे 5 का कलेक्शन.
Emergency Box Office Collection: कंगना रनौत, श्रेयस तलपड़े और अनुपम खेर की ‘इमरजेंसी’ अन्नोउंसमेंट के बाद से ही विवादों में बनी हुई है. फिल्म ने 17 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. अब कंगना रनौत की निर्देशित और अभिनीत इस फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन पुरे हो गए हैं और फिल्म के कलेक्शन को देख मालूम पड़ता है कि फिल्म एक हफ्ते में ही दम तोड़ देगी. ऐसे में आइए फिल्म के पांचवें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं.
इमरजेंसी के 5वें दिन का कलेक्शन
कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ का रिलीज हुए आज 5 दिन पुरे हो गए हैं. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 2.5 करोड़ रुपये के साथ ठीक-ठाक कमाई की थी. इसके दूसरे दिन, शनिवार को इसकी कमाई में थोड़ा उछाल आया था और फिल्म ने 3.6 करोड़ रूपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया. इसके बाद वीकेंड पर फिल्म पटरी पर आते दिखी और रविवार को ‘इमरजेंसी’ ने 4.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया, लेकिन इसके बाद सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में अच्छी-खासी गिरावट आई और कमाई रही महज 1.05 करोड़ रूपए. अब फिल्म के पांचवें दिन के कलेक्शन भी जारी हो गए हैं. कंगना की इमरजेंसी ने डे 5 पर सिर्फ 81 लाख रुपये का कारोबार किया. कुल मिलाकर फिल्म का अबतक का नेट कलेक्शन 12.21 करोड़ रूपए रहा. आकड़ो को देख मालूम पड़ता है कि फिल्म एक हफ्ते में ही फुस्स हो जाएगी.
इमरजेंसी की स्टार कास्ट
कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ फिल्म में श्रेयस तलपड़े, मिलिंद सोमन, माहिम चौधरी, अनुपम खेर, दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक, विशाक नायर और अन्य कलाकार अहम् भूमिकाओं में शामिल हैं. फिल्म की कहानी साल 1975 से 1977 तक भारत में लगे आपातकाल के इर्द-गिर्द घूमती है.
यह भी पढ़े: Emergency Box-office Collection: बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी कंगना की ‘इमरजेंसी’, जानें चौथे दिन का कलेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










