Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection: 15 दिनों में हिट या फ्लॉप? हर्षवर्धन राणे-सोनम बाजवा की फिल्म के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में हुआ खुलासा
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 04 Nov 2025 3:20 PM
एक दीवाने की दीवानियत बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 15, फोटो- इंस्टाग्राम
Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने 30 करोड़ का अपना बजट निकाल लिया है. ऐसे में आइए अब 15वें दिन का कलेक्शन जानते हैं.
Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection: दिवाली 2025 (21 अक्टूबर 2025) पर रिलीज हुई ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है. हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा स्टारर इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है. फिल्म ने शुरुआती दिनों में अच्छा प्रदर्शन दर्ज किया था और अब 15 दिनों बाद इसने अपने बजट से ज्यादा कमाई कर ली है. ऐसे में आइए पूरा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट डिटेल में जान लेते हैं.
एक दीवाने की दीवानियत बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 15
Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 15वें दिन दोपहर 3 बजे तक 0.59 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 66.64 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. अनुमान लगाया जा रहा है कि शाम और रात के शोज के बाद यह आंकड़ा और बढ़ सकता है.
30 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अब हिट बन चुकी है.
एक दीवाने की दीवानियत की डे वाइज कमाई
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 1-9 करोड़ रुपये
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 2- 7.5 करोड़ रुपये
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 3- 6 करोड़ रुपये
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 4- 5.5 करोड़ रुपये
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 5- 6.25 करोड़ रुपये
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 6- 7 करोड़ रुपये
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 7- 3.5 करोड़ रुपये
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 8- 4.5 करोड़ रुपये
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 9- 3 करोड़ रुपये
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 10- 2.65 करोड़ रुपये
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 11- 2.35 करोड़ रुपये
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 12- 3.15 करोड़ रुपये
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 13- 3.48 करोड़ रुपये
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 14- 1.65 करोड़ रुपये
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 15- 0.59 करोड़ रुपये (Early Reports)
Ek Deewane Ki Deewaniyat Total Collection- 66.64 करोड़ रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










