Drishyam 3 Collection Day 1: ‘दृश्यम 3’ ने मचाया तहलका, मोहनलाल के सस्पेंस ने हिला दिया बॉक्स ऑफिस, जानें कैसी रही ओपनिंग

Updated:
विज्ञापन

‘दृश्यम 3’ में मोहनलाल, फोटो- इंस्टाग्राम

Drishyam 3 Collection Day 1: ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के साथ ही दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा बटोर ली है. ओपनिंग डे पर मलयालम वर्जन को शानदार रिस्पॉन्स मिला है. आइए कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3’ में मोहनलाल की वापसी ने सिनेमाघरों में जबरदस्त माहौल बना दिया है. दर्शकों और समीक्षकों से फिल्म को मिले-जुले रिएक्शन मिले हैं, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद मजबूत शुरुआत की है. रिलीज के पहले ही दिन शानदार कमाई दर्ज की. sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने भारत में पहले दिन करीब 15.85 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया. यह कमाई 5,506 शोज़ के जरिए हासिल हुई, जो फिल्म के लिए बड़ी ओपनिंग मानी जा रही है.

विज्ञापन

दुनियाभर में 43 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई

‘दृश्यम 3’ ने ओवरसीज मार्केट में भी दमदार प्रदर्शन किया. विदेशों में फिल्म ने पहले दिन लगभग 25 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. वहीं भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 18.37 करोड़ रुपये रहा. इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन पहले ही दिन 43.37 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. खास बात यह रही कि मलयालम वर्जन ने सबसे ज्यादा कमाई की.

मलयालम वर्जन बना सबसे बड़ा गेमचेंजर

फिल्म के मलयालम वर्जन ने पहले दिन 13.70 करोड़ रुपये नेट कमाए. इस दौरान फिल्म की ऑक्यूपेंसी करीब 67 प्रतिशत दर्ज की गई. मलयालम भाषा में फिल्म के 3,503 शोज चलाए गए, जिनमें शाम और रात के शो में भारी भीड़ देखने को मिली. केरल फिल्म का सबसे मजबूत मार्केट बनकर सामने आया, जहां पहले दिन फिल्म ने करीब 11.15 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन किए. वहीं तेलुगु वर्जन ने भी चुनिंदा सेंटरों पर अच्छा प्रदर्शन किया और पहले दिन 1.50 करोड़ रुपये नेट की कमाई की.

क्या है ‘दृश्यम’ सीरीज की कहानी?

‘दृश्यम’ सीरीज की कहानी जॉर्जकुट्टी और उसके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है. कहानी में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के बेटे के गायब होने के बाद परिवार शक के घेरे में आ जाता है. सीरीज के पहले दो भाग अपनी सस्पेंस भरी कहानी और चौंकाने वाले ट्विस्ट के लिए काफी पसंद किए गए थे. ‘दृश्यम’ का पहला भाग साल 2013 में रिलीज हुआ था, जबकि दूसरा भाग 2021 में आया था.

यह भी पढ़ें- Karuppu Collection: 6 दिनों में ‘करुप्पु’ का तूफान, भारत में पार किए 100 करोड़, जानें कुल कमाई

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola