Dipika Kakar: बेटे को जन्म देने के बाद दीपिका कक्कड़ की पहली तसवीर आई सामने, फैंस बोले- बेबी की फोटो कब…

Updated:
विज्ञापन
Dipika Kakar: बेटे को जन्म देने के बाद दीपिका कक्कड़ की पहली तसवीर आई सामने, फैंस बोले- बेबी की फोटो कब…

टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के घर में खुशियां आई हैं. जी हां दीपिका ने बीते 21 जून को बेबी बॉय को जन्म दिया. अब शोएब ने अस्पताल से एक्ट्रेस की लेटेस्ट फोटो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

विज्ञापन

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम इन-दिनों सातवें आसमान पर है, ऐसे इसलिए क्योंकि उनके घर प्यार से मेहमान आया है, वो भी शोएब इब्राहिम के जन्मदिन से एक दिन बाद. जी हां अभिनेता ने अपनी पत्नी दीपिका कक्कड़ के साथ बीते 21 जून को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. शोएब ने खास नोट के साथ फैंस को ये गुड न्यूज दी थी. उन्होंने लिखा, “अलहम्दुलिल्लज आज 21 जून 2023 की सुबह हमें एक बच्चे का आशीर्वाद मिला है. यह प्रीमैच्‍योर बेबी है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है”. अब शोएब ने नयी मम्मी बनने के बाद दीपिका की पहली फोटो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

शोएब ने दीपिका का दिया हेल्थ अपडेट

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने सीरियल ससुराल सिमर का में एक साथ काम किया था. शूटिंग के दौरान दोनों में दोस्ती हुई और प्यार हो गया. कपल ने साल 2018 में शादी कर ली और अब एक बच्चे के माता-पिता हैं. दरअसल शोएब ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दीपिका की एक तसवीर लगाई, जिसमें एक्ट्रेस को हॉस्पिटल के बेड पर बैठे देखा जा सकता है. उन्होंने अस्पताल वाला कपड़ा भी पहन रखा था. उनका चेहरा मुरझाया हुआ था, हालांकि बेटे के होने की खुशी साफ तौर पर देखी जा सकती है. दीपिका खाना खा रही होती है, और शोएब उन्हें कैमरे में कैप्चर कर रहे होते हैं. फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ”वो ठीक है”.

undefined
शोएब इब्राहिम ने बेटे को लेकर कही थी बात

ईटाइम्स टीवी से बात करते हुए शोएब इब्राहिम ने अपने बेटे के बारे में बात की थी उन्होंने कहा, “आप लोग जानते हैं कि दीपिका और मुझे एक बच्चे का आशीर्वाद मिला है, हमारे यहां एक बेटा हुआ. दीपिका ठीक है और बच्चा इनक्यूबेटर में रखा हुआ है. लेकिन मैं इससे अधिक बात नहीं कर पाऊंगा. इसलिए मैं चाहता हू कि आप सब बच्चे के लिए प्रार्थना करें.” इसके अलावा अपने जन्मदिन पर बात करते हुए शोअब ने कहा, “मुझसे ज्यादा, मेरा परिवार मेरे जन्मदिन के लिए अधिक उत्साहित रहता है, लेकिन हां, हर किसी को लाड़-प्यार पसंद है. मेरे घर पर, हर कोई ऐसा करता है. रिजा और रेहान ने बर्थडे में काफी सरप्राइज दिया था. मैं अपने जन्मदिन के बाद सेट पर आया हूं, हमने सेट पर एक साथ जश्न मनाया.”

Also Read: दीपिका कक्कड़ मां बनकर काफी खुश हैं… अजूनी स्टार आयुषी खुराना ने बताया आखिर क्यों जल्दबाजी में हुई डिलीवरी
विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola