दीपिका कक्कड़ मां बनकर काफी खुश हैं... अजूनी स्टार आयुषी खुराना ने बताया आखिर क्यों जल्दबाजी में हुई डिलीवरी
Published by : Ashish Lata Updated At : 27 Jun 2023 1:06 PM
अजूनी स्टार आयुषी खुराना ने दीपिका और शोएब इब्राहिम के बेटे को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने कहा कि बेबी अभी डॉक्टर्स के पास है और दीपिका काफी खुश हैं और मां बनने का पूरा मजा ले रही हैं.
टीवी इंडस्ट्री के फेमस कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम फाइनली मम्मी-पापा बन गये हैं. दीपिका ने बीते 21 जून को बेबी बॉय को जन्म दिया. हालांकि बेबी समय से पहले इस दुनिया में आ गया. शोएब ने खास नोट से फैंस को ये गुड न्यूज दी. उन्होंने लिखा, “अलहम्दुलिल्लज आज 21 जून 2023 की सुबह हमें एक बच्चे का आशीर्वाद मिला है. यह प्रीमैच्योर बेबी है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है”. अब शोएब की को-स्टार और अजूनी सीरियल की मेन लीड आयुषी खुराना ने बताया कि कपल कितने ज्यादा खुश हैं.
अजूनी स्टार शोएब इब्राहिम की सह-कलाकार आयुषी खुराना ने टेली मसाला के साथ बातचीत की, जहां उन्होंने बताया कि नए माता-पिता दीपिका और शोएब ने इस खबर पर कैसे प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “मैं हैरान थी. हमें इसकी बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी. हमारा शूट 21 तारीख को शेड्यूल था और हमने शोएब सर का जन्मदिन मनाने की योजना बनाई थी. सुबह, शोएब ने फोन किया और मुझे बताया, ‘दीपिका अस्पताल में भर्ती हैं, मैंने पूछा, ‘क्यों? क्या हुआ?’ तभी मुझे पता चला कि दीपिका ने बच्चे को जन्म दिया है.”
https://www.instagram.com/p/CtexAvXrQjH/
आयुषी ने खुलासा किया कि दीपिका की डिलीवरी डेट आने में अभी एक महीना बाकी था, इसलिए बच्चे के जल्दी आगमन ने उन्हें आश्चर्यचकित कर दिया. उन्होंने बताया कि दीपिका और शोएब इब्राहिम को भी बच्चे के इतनी जल्दी आने की उम्मीद नहीं थी. आयुषी ने साझा किया, “शोएब घबराहट की स्थिति में थे. उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि बच्चा पैदा हो गया है, क्योंकि बच्चे को अभी डॉक्टर्स ने अपने पास रखा है. वहीं “दीपिका बहुत उत्साहित थी, और मां बनने का आनंद ले रही हैं.”
https://www.instagram.com/p/CrWP8lnvQEP/
Also Read: Dipika Kakar: बेबी बॉय की मां बनी दीपिका कक्कड़, शोएब इब्राहिम ने लिखा इमोशनल पोस्ट, बोले- मम्मी और बच्चा…
जब आयुषी ने दीपिका से मुलाकात की और प्रीमेच्योर बेबी के बारे में पूछा, तो दीपिका ने बताया कि उनका वॉटर बैग अचानक टूट गया, और वे अस्पताल पहुंचे, जहां जल्द ही बच्चे का जन्म हुआ. दीपिका ने आयुषी से साझा किया कि वह अपना प्रेग्नेंसी फोटोशूट नहीं करा सकीं. अजूनी अभिनेत्री ने यह भी बताया कि अस्पताल जाते समय दीपिका हंस रही थीं, लेकिन उन्हें चिंता भी थी, क्योंकि उनका घर पर काम चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










