Dhurandhar Box Office Collection Day 5: रणवीर सिंह की फिल्म ने 5वें दिन बनाया इतिहास, अक्षय कुमार की दो फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए कमाए करोड़ों

Published by :Sheetal Choubey
Published at :09 Dec 2025 4:23 PM (IST)
विज्ञापन
Dhurandhar Box Office Collection Day 5

धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 5, फोटो- इंस्टाग्राम

Dhurandhar Box Office Collection Day 5: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर 5वें दिन इतिहास रच दिया. एक साथ अक्षय कुमार की दो फिल्मों के भारतीय लाइफटाइम कॉलेक्शन को पछाड़ दिया है. अब जानिए डे 5 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड.

विज्ञापन

Dhurandhar Box Office Collection Day 5: आदित्य धर के निर्देशन में बनी मल्टीस्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. रणवीर सिंह लीड रोल में हैं और सारा अर्जी उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ीदार हैं. इसके अलावा, आर. माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसी स्टार कास्ट ने फिल्म में दमदार अभिनय किया है.

सोशल मीडिया पर फिल्म के कई मिम्स और रील्स वायरल हो रहे हैं, खासकर अक्षय खन्ना की रहमान डकैत के रूप में एंट्री को खूब सराहा जा रहा है. वहीं, बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए महज 4 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. अब पांचवे दिन क्या हाल है और कितनी फिल्मों के रिकार्ड्स टूटे, आइये बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट से बताते हैं.

पांचवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई

Sacnilk report

फिल्म ने महज 4 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. अब Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, पांचवें दिन दोपहर 4 बजे तक फिल्म ने भारत में 8.27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. जिसके बाद कुल नेट कलेक्शन अब 134.52 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है और नाईट शोज के बाद यह और बढ़ने की उम्मीद है.

अक्षय कुमार की किन फिल्मों के टूटे रिकॉर्ड?

पांच दिनों की कमाई के बाद ‘धुरंधर’ ने कई बड़ी फिल्मों के भारतीय लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. इनमें शामिल है:

  • अक्षय कुमार की स्काई फाॅर्स (113.62 करोड़)
  • अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 3 (117.5 करोड़)

अब फिल्म का अगला टारगेट आयुष्मान खुराना की ‘थामा- 134.78 करोड़’ और आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर- 167.46 करोड़’ है.

मधुर भंडारकर का रिव्यू

फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने ‘धुरंधर’ को तनावपूर्ण और दिलचस्प स्पाई थ्रिलर बताया. उन्होंने रणवीर सिंह की एनर्जेटिक परफॉर्मेंस, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, माधवन और सारा अर्जी की एक्टिंग की सराहना की.

मधुर भंडारकर के अनुसार, अक्षय खन्ना की परफॉर्मेंस सबसे प्रभावशाली रही. उन्होंने लिखा, “अक्षय खन्ना ने खतरनाक क्राइम लॉर्ड के रूप में पूरी तरह शो चुरा लिया—यह एक्टिंग की मास्टरक्लास है!”

यह भी पढ़ें- Akshaye Khanna Net Worth: ‘धुरंधर’ के खतरनाक खलनायक रहमान डकैत बने अक्षय खन्ना की करोड़ों में है संपत्ति, आंकड़े जान दंग रह जाएंगे

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola