Dhurandhar 2 Collection: ओपनिंग डे पर ही सुपरहिट बनी ‘धुरंधर 2’, जवान- सलार और KGF चैप्टर 2 के तोड़े रिकॉर्ड

Published by : Divya Keshri Updated At : 20 Mar 2026 7:37 AM

विज्ञापन

धुरंधर: द रिवेंज (रणवीर सिंह), फोटो- इंस्टाग्राम

Dhurandhar 2 box office Day 1: आदित्य धर की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने 19 मार्च को 100 करोड़ रुपये की कमाई की.

विज्ञापन

Dhurandhar 2 Box Office Day 1: आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर: द रिवेंज ने दुनिया भर में रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है. 18 मार्च को प्रीव्यू शो के बाद 19 मार्च को फिल्म देश सहित दुनियाभर में रिलीज की गई. ओपनिंग डे पर फिल्म ने हिंदी सिनेमा में कमाई के मामले में पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया इतिहास रचा है. ट्रेड ट्रैकर सैकिनल्क के मुताबिक रणवीर सिंह की फिल्म ने ओपनिंग डे पर 102.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

जानें धुरंधर: द रिवेंज की टोटल कमाई

सैकिनल्क के अनुसार, धुरंधर: द रिवेंज ने पेड प्रिव्यूज से टोटल 43 करोड़ रुपये की कमाई की. पहले दिन फिल्म ने 102.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की टोटल कमाई 143.23 करोड़ रुपये हो गई है. सबसे ज्यादा कमाई फिल्म ने हिंदी भाषा (96.78) में किया, कन्नड़ भाषा (8 लाख रुपये) किया. इसके साथ ही मलयालम भाषा में 9 लाख, तमिल में 1.16 करोड़ और तेलुगु भाषा में 2.12 करोड़ रुपये का बिजनेस मूवी ने किया.

पुष्पा 2 का रिकॉर्ड नहीं टूटा, लेकिन हिंदी में धुरंधर 2 रही आगे

पुष्पा: द रूल ने अपने रिलीज के पहले दिन भारत में कुल 164.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी, जो अब तक का बड़ा रिकॉर्ड माना जाता है. रणवीर सिंह की धुरंधर 2 इस आंकड़े को पार नहीं कर सकी, लेकिन हिंदी भाषा के कलेक्शन में इसने बाजी मार ली है. जहां पुष्पा 2 ने पहले दिन हिंदी में 70.30 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं धुरंधर 2 ने इस आंकड़े को पीछे छोड़ते हुए बेहतर प्रदर्शन किया है.

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली टॉप 10 भारतीय फिल्में (सैकिनल्क के अनुसार)

  • पुष्पा: द रूल: ₹164 करोड़
  • RRR: ₹133 करोड़
  • KGF चैप्टर 2: ₹116 करोड़
  • धुरंधर: द रिवेंज: ₹100 करोड़
  • कल्कि 2898 AD: ₹95 करोड़
  • सालार: ₹91 करोड़
  • आदिपुरुष: ₹87 करोड़
  • देवरा: ₹83 करोड़
  • जवान: ₹75 करोड़
  • कुली: ₹65 करोड़

भले ही मूवी पुष्पा 2 का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई, लेकिन इसने जवान, कुली, सालार, केजीएफ 2 के रिकॉर्ड को तोड़ दिया.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस ने मधुर भंडारकर को किया फैन, बोले- राष्ट्रीय पुरस्कार के हकदार

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola