Devara Box Office Collection Day 4: देवरा हिट हुई या फ्लॉप, 4 दिन में कितना रहा जूनियर एनटीआर की मूवी का कलेक्शन

Published by : Divya Keshri Updated At : 01 Oct 2024 8:37 AM

विज्ञापन

Devara

जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान और जान्हवी कपूर की फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चला गिया. फिल्म ने तीन दिन में 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. अब चौथे दिन की कमाई सामने आई है.

विज्ञापन

Devara Box Office Collection Day 4: एक्शन फिल्म ‘देवरा’ 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. मूवी में सैफ अली खान, जान्हवी कपूर और जूनियर एनटीआर है. फिल्म एक ऐतिहासिक कहानी पर बेस्ड है, जिसमें हीरो देवरा बुराई से लड़ता है. कोराटाला शिवा की फिल्म ने ओपनिंग डे पर कमाल कर दिया था. जूनियर एनटीआर वरदा और देवरा के डबल रोल में नजर आए है, जो सैफ यानी भैरा से टक्कर लेते हैं. चौथे दिन मूवी का क्या रहा कलेक्शन, आपको बताते हैं.

देवरा का चैथे दिन का कलेक्शन

‘देवरा पार्ट 1’ एक रोमांचक ड्रामा है, जिसमें जबरदस्त सीन, एक्शन सीक्वेंस और दमदार एक्टिंग देखने को मिल रही है. सैकनिल्क की एक रिपोर्ट की मानें तो, चौथे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई है. चौथे दिन फिल्म ने 12.5 करोड़ रुपये की कमाई की. तमिल वर्जन से 0.3 करोड़, कन्नड़ वर्जन से 0.1 करोड़, मलयालम वर्जन से 0.1 करोड़, तेलुगू वर्जन से 8 करोड़ और हिंदी वर्जन से 4 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. अबतक कुल कमाई मूवी ने 173.1 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं, उम्मीद की जा रही है कि बुधवार को गांधी जयंती की छुट्टी है और इस छुट्टी का फायदा मूवी को मिल सकता है.

देवरा पार्ट 2 को लेकर क्या है अपडेट

देवरा पार्ट 2 को लेकर कोरटाला शिवा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि दूसरे पार्ट की शूटिंग एनटीआर की उपलब्धता पर निर्भर करती है. उन्होंने कहा था, “मैंने देवरा भाग 2 के लिए 25 मिनट की फुटेज शूट की है, मैं 6-8 महीनों में देवरा भाग 2 खत्म कर सकता हूं.” देवरा को दो पार्ट में बनाने को लेकर शिवा ने कहा, जब मैंने एनटीआर को स्टोरी सुनाई तो ये 4 घंटे की स्टोरी थी और जब मैंने इसे लिखा तो 7 घंटे की कहानी बन गई. जिसके बाद हमने इसे दो पार्ट में बनाने का डिसीजन लिया. वहीं, जूनियर एनटीआर आखिरी बार साल एसएस राजामौली की आरआरआर में नजर आए थे. फिल्म साल 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दिया था.

Also Read- Devara Box Office Collection Day 1: देवरा ने पहले ही दिन मचाया बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, बंपर कमाई कर मचाया तहलका

Also Read- Viral News: 300 करोड़ की देवरा, ओपनिंग डे पर कमाए 77 करोड़, Jr NTR से सैफ तक, किसको कितनी मिली फीस?

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola