Deva Box Office Day 3: संडे को कितना चला शाहिद कपूर का जादू? देवा ने तीन दिन में बटोर लिए इतने करोड़

Deva Box Office Collection Day 12
Deva Box Office Day collection 3: शाहिद कपूर की फिल्म देवा ने रविवार को अच्छा प्रदर्शन किया. फिल्म के अबतक के आंकड़े आ गए है, जिसके बारे में आपको बताते हैं. फिल्म रोशन एंड्रूज की ओर से निर्देशित है.
Deva Box Office Day 2: रॉय कपूर फिल्म्स की ओर से समर्थित देवा 31 जनवरी को रिलीज हुई थी. शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की फिल्म ने ओपनिंग डे पर कोई कमाल नहीं किया. हालांकि फिल्म के गाने भसड़ मचा ने रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दिया था. साथ ही फिल्म के ट्रेलर ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था. मूवी धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है. दूसरी तरफ सिनेमाघरों में इन दिनों अक्षय कुमार की फिल्म स्कोई फोर्स लगी हुई है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. आइए आपको तीसरे दिन कितनी देवा ने कमाई की, ये बताते हैं.
देवा ने तीसरे दिन की इतनी कमाई
साल 2025 के जनवरी के आखिरी दिन देवा रिलीज हुई और इसने करीब 5.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. देवा ने शनिवार को मामूली बढ़त हासिल की. उम्मीद थी कि फिल्म रविवार को अच्छा कलेक्शन करेगी. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिलक के अनुसार, तीसरे दिन मूवी ने 7.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. ये सिर्फ शुरूआती आंकड़े है. रोशन एंड्रूज की ओर से निर्देशित फिल्म को अगले हफ्ते हिमेश रेशमिया की फिल्म बैडस रविकुमार और हॉलीवुड री-रिलीज इंटरस्टेलर से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देखने को मिलेगी.
- देवा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन- 5.5 करोड़ रुपये
- देवा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दूसरा दिन- 6.25 करोड़ रुपये
- देवा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तीसरा दिन- 7.15 करोड़ रुपये
देवा की टोटल कमाई- 19.05 करोड़ रुपये
शाहिद कपूर ने फिल्मों में अपने लुक के साथ प्रयोग करने पर कही ये बात
शाहिद कपूर फिल्मों में अपने निभाए गए किरदारों में ढलने के लिए अपने लुक के साथ प्रयोग करने से कभी पीछे नहीं हटते. इस बारे में आईएएनएस से बातचीत में बताया कि, “कोई भी चीज बहुत ज्यादा नहीं होती, आप जानते हैं, अगर आप जो करते हैं उससे प्यार करते हैं, तो कोई भी चीज बहुत ज्यादा क्यों होती है?” “इसलिए मैं कहूंगा कि काम पूरा करने के लिए जो भी करना पड़े, किया जाना चाहिए, लेकिन हम प्रोफेशनल एक्टर हैं, आप जानते हैं, आपको वास्तव में कुछ करने की जरूरत नहीं है. मुझे लगता है कि कभी-कभी लोग सोचते हैं कि एक एक्टर को इस तरह की तैयारी करनी चाहिए.”
यह भी पढ़ें- Deva Review: वायलेंट लुक में दुश्मनों के छक्के छुड़ाते दिखे शाहिद कपूर, देवा देखने से पहले पढ़ें रिएक्शन
यह भी पढ़ें- Deva: शाहिद कपूर का दिखेगा फिल्म देवा में गुस्सैल अंदाज, जानें 5 बड़े कारण आखिर क्यों देखनी चाहिए ये मूवी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










