DDLJ@30: 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के 30 साल पूरे होने पर काजोल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- यह दर्शकों का सच्चा प्यार है

काजोल ने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के 30 साल पुरे होने पर बात की. फोटो- इंस्टाग्राम
DDLJ@30: 20 अक्टूबर 2025 यानी आज शाहरुख खान और काजोल की कल्ट फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (DDLJ)' ने 30 साल पूरे कर लिए हैं. इस पर काजोल ने बताया कैसे यह फिल्म अब भी दर्शकों की जिदंगी का हिस्सा बनी हुई है.
DDLJ@30: 20 अक्टूबर 2025 को दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (DDLJ) ने अपने शानदार 30 साल पूरे कर लिए. शाहरुख खान और काजोल स्टारर , आदित्य चोपड़ा की ओर से निर्देशित यह फिल्म सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं रही, बल्कि भारतीय सिनेमा की एक लिगेसी बन गई है.
तीन दशकों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रही इस फिल्म के 30वें साल के मौके पर, एक्ट्रेस काजोल ने एक्साइटमेंट शेयर की. उन्होंने कहा कि जब वे यह फिल्म बना रहे थे, तब उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि यह इतनी बड़ी कल्ट साबित होगी. उन्होंने और क्या कुछ कहा, आइए बताते हैं.
काजोल ने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के 30 साल पुरे होने पर क्या कहा?
काजोल ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में बताया, “जब हम DDLJ बना रहे थे, तब हमारा मकसद बस एक अच्छी फिल्म बनाना था. हमें नहीं लगा था कि यह तीन दशक बाद भी लोगों के जीवन का हिस्सा बनी रहेगी. मैं दर्शकों की बेहद आभारी हूं जिन्होंने इसे प्यार दिया और इसे अपनी रोमांटिक परंपरा का हिस्सा बना लिया.”
एक्ट्रेस ने बताया कि आज भी कई लोग उनसे मिलते हैं और कहते हैं कि उन्होंने DDLJ देखते हुए प्यार किया, शादी की और अब अपने बच्चों को भी वही फिल्म दिखाते हैं ताकि वे उस पल को साझा कर सकें. काजोल कहती हैं, “यह फिल्म अब लोगों की जिंदगी में रच-बस गई है, उनकी अपनी प्रेम कहानियों का हिस्सा बन गई है. यह कुछ ऐसा है जिसे मैं अपनी उपलब्धि नहीं कह सकती, यह दर्शकों का सच्चा प्यार है.”
मराठा मंदिर में 30 साल से चल रही लगातार स्क्रीनिंग पर काजोल ने किया रिएक्ट
काजोल ने मुंबई के मराठा मंदिर में फिल्म की 30 साल से चल रही लगातार स्क्रीनिंग पर भी रिएक्ट किया. उन्होंने कहा, “यह जानकर बेहद खुशी होती है कि DDLJ आज भी थिएटर में चल रही है. हर उस दर्शक का धन्यवाद जिन्होंने इसे देखा और हमें अपने जीवन का हिस्सा बनाया.”
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




