Crazxy: तुम्बाड के 6 साल पूरे होने पर सोहम शाह ने अनाउंस की नई फिल्म, शेयर किया मिस्टीरियस मोशन पोस्टर

Edited by Sheetal Choubey
Updated:
विज्ञापन

Crazxy: सोहम शाह की निर्मित और अभिनीत हॉरर फिल्म तुम्बाड को रीलीज हुए आज 6 साल पूरे हो गए हैं. इस खास मौके पर सोहम शाह ने अपनी अगली फिल्म Crazxy का नया मोशन पोस्टर भी रिलीज किया है.

विज्ञापन

Crazxy: साल 2018 की हॉरर फिल्म ‘तुम्बाड’ को रिलीज हुए आज 6 साल पूरे हो गए हैं. इस पर फिल्म के प्रोड्यूसर और एक्टर सोहम शाह ने अपनी खुशी जाहिर की है. इसके साथ ही, उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म का मोशन पोस्टर भी रिलीज किया है, जो देखने में काफी मिस्टीरियस नजर आ रहा है. सोहम शाह की तुम्बाड इस साल दुबारा से थिएटर्स में रिलीज हुई और बॉकोफिसी पर हिट रही.

सोहम शाह की नई फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज

तुम्बाड एक्टर और प्रोड्यूसर सोहम शाह ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मोशन पोस्टर शेयर करते हुए नीचे कैप्शन लिखा कि, “दोस्तों, आज तुम्बाड को रिलीज हुए छह साल हो गए हैं…आपने इतना प्यार दिया कि फिल्म दोबारा रिलीज भी हो गई और हमारा तुम्बाड का सर्किल पूरा हुआ. और, छह सालों बाद, हम आपके लिए अपनी नई फिल्म CRAZXY का मोशन पोस्टर लेकर आए हैं. सिनेमाघरों में साल 07 मार्च 2025 को. CRAZXY राइड के लिए तैयार हो जाइए.” इस पोस्टर में एक चेहरे बना हुए है, जिसमें सड़के गुजरती और गाडियां चलती नजर आ रही है.

Also Read: Tumbbad 2: तुम्बाड 2 का हुआ ऐलान, फिर दिखेगा खौफ का मंजर, फिल्म को देख थर-थर कांपने लगेंगे दर्शक

Also Read: Tumbbad Re-Release Collection: बॉक्स ऑफिस पर तुम्बाड का कब्जा, री-रिलीज के बाद भी करीना की फिल्म को छोड़ा पीछे

तुम्बाड के बारे में

तुम्बाड साल 2018 की हॉरर फैंटेसी फिल्म है, जिसका निर्देशन राही अनिल बर्वे ने किया है. वहीं, फिल्म के प्रोड्यूसर और एक्टर सोहम शाह हैं. फिल्म रिलीज के दौरान कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. लेकिन इस साल इस फिल्म को दोबारा से रिलीज किया गया. और फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर कई अच्छा प्रदर्शन किया. साथ ही कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए. इस बार फिल्म के मेकर्स ने फिल्म के आखिर में इसके सीक्वल के आने पर भी मुहर लगाई है.

Also Read: Baby John: वरुण धवन की ‘बेबी जॉन’ से जैकी श्रॉफ का खतरनाक टीजर रिलीज, बब्बर शेर बन इस दिन मचाएंगे तबाही

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola