Chhaava: पीएम नरेंद्र मोदी ने छावा की तारीफ में क्या कहा? जानकर फैंस हो जाएंगे खुश
Published by : Divya Keshri Updated At : 22 Feb 2025 8:15 AM
PM Modi Praises Chhaava
Chhaava: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिल्म 'छावा' की प्रशंसा की. फिल्म में विक्की कौशल, अक्षय खन्ना और रश्मिका मंदाना हैं. फिल्म 14 फरवरी को रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर अबतक 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर लिया.
Chhaava: फिल्म ‘छावा’ छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है, जिसमें विक्की कौशल छत्रपति संभाजी के रोल में नजर आए हैं. फिल्म को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है. आलोचकों से लेकर सेलेब्स फिल्म की तारीफ कर रहे हैं. बॉक्स ऑफिस पर भी मूवी का जादू देखने को मिल रहा है. फिल्म ने पहले कुछ दिनों में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया और ये जल्द ही 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. अब फिल्म की तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की. आइए बताते हैं पीएम मोदी ने क्या कहा.
छावा को लेकर क्या कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने?
प्रधानमंत्री मोदी ने अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन में फिल्म छावा की दिल खोलकर तारीफ की. उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र और मुंबई ने मराठी और हिंदी सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में बड़ा योगदान दिया है. इन दिनों छावा फिल्म पूरे देश में धूम मचा रही है. संभाजी महाराज की वीरता को इस रूप में प्रस्तुत करने की प्रेरणा शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास से मिली है.”
छावा ने आठ दिन में कितनी कमाई की
- पहला दिन: 31 करोड़ रुपये
- दूसरा दिन: 37 करोड़ रुपये
- तीसरा दिन: 48.5 करोड़ रुपये
- चौथा दिन: 24 करोड़ रुपये
- पांचवां दिन: 25.25 करोड़ रुपये
- छठा दिन: 32 करोड़ रुपये
- सातवां दिन: 21.5 करोड़ रुपये
- आठवां दिन: 23 करोड़ रुपये
नेट कलेक्शन- 242. 25 करोड़ रुपये
गोवा में टैक्स-फ्री हुई छावा
हाल ही में गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने फिल्म छावा को गोवा में टैक्स-फ्री करने की घोषणा की. उन्होंने अपने एक्स पर लिखा, “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन और बलिदान पर आधारित फिल्म ‘छावा’ गोवा में टैक्स-फ्री होगी. विक्की कौशल द्वारा निभाई गई यह फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज के शौर्य, साहस और बलिदान को दिखाती है, जो उन्होंने धर्म, देश और देव के लिए दिया था। यह फिल्म उनकी गौरवशाली इतिहास को पर्दे पर लेकर आ रही है”
यह भी पढ़ें– Box Office Report: आठवें दिन भी हिट हुई विक्की कौशल की छावा, जानें किस दिन हुई कितनी कमाई
यह भी पढ़ें- Chhaava: बॉलीवुड की इस सुपरस्टार ने किया छावा का रिव्यू, विक्की कौशल की परफॉर्मेंस पर कहा- आपके प्रदर्शन को देख हैरान हूं…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










