Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर साउथ का कब्जा, इस फिल्म ने जाट को कर दिया क्लीन बोल्ड, जानें कलेक्शन
Published by : Divya Keshri Updated At : 17 Apr 2025 8:31 AM
Jaat vs Good Bad Ugly box office collection day 16
Box Office Report: सनी देओल की ‘जाट’ और अजीत कुमार की 'गुड बैड अग्ली' के कलेक्शन के बारे में आपको बताते हैं. सातवें दिन किस मूवी ने किसे कड़ी टक्कर दी है, यहां जानिए. दोनों फिल्में 10 अप्रैल को ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
Box Office Report: सनी देओल की ‘जाट’ और अजीत कुमार की ‘गुड बैड अग्ली’ एक ही दिन 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज की गई. दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है और सोशल मीडिया पर भी इनका क्रेज बराबर बना हुआ है. करीब 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी जाट ने सिर्फ 7 दिनों में 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन अपने नाम कर लिया है. वहीं दूसरी ओर अजीत कुमार की फिल्म ने 7 दिन में 113.30 करोड़ रुपये की कमाई करके रफ्तार में बढ़त बना ली है. 7वें दिन की कमाई को देखें तो बॉक्स ऑफिस की बाजी किसने मारी, चलिए जानते हैं.
गुड बैड अग्ली ने सातवें दिन कितनी कमाई की
अजित कुमार और तृष्णा कृष्णन की फिल्म गुड बैड अग्ली ने अपने रिलीज के बाद से ही जमकर कमाई कर रही है. जाट ने ओपनिंग डे पर 9 करोड़ रुपये की कमाई की थी. जबकि गुड बैड अग्ली ने 29.25 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था. फिल्म ने पूरे हफ्ते उतार-चढ़ाव देखे और अब तक इसने 113 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. फिल्म जल्दी ही 150 करोड़ के आकंड़े को छू लेगी. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 7वें दिन मूवी ने 5 करोड़ रुपये की कमाई की. चलिए आपको फिल्म के डे वाइज कलेक्शन के बारे में बताते हैं-
- Good Bad Ugly Box Office Day 1- 29.25
- Good Bad Ugly Box Office Day 2- 15 Crore
- Good Bad Ugly Box Office Day 3- 19.75 Crore
- Good Bad Ugly Box Office Day 4- 22.3 Crore
- Good Bad Ugly Box Office Day 5- 15 Crore
- Good Bad Ugly Box Office Day 6- 7 Crore
- Good Bad Ugly Box Office Day 7- 5 Crore
टोटल कलेक्शन- 113.30 करोड़ रुपये
फिल्म गुड बैड अग्ली से पीछे है जाट
सनी देओल की फिल्म जाट की कमाई बॉक्स ऑफिस पर कम हो गई है. गोपीचंद मलीनेनी निर्देशित मूवी ने सात दिन में करीब 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. सनी की फिल्म गुड बैड अग्ली की कमाई से काफी पीछे है. अजीत कुमार की फिल्म 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है, लेकिन जाट ने अभी सिर्फ 50 करोड़ का आंकड़ा पार किया है. मूवी ने टोटल कमाई 57.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
यहां पढ़ें- Jaat Box Office Collection: ‘जाट’ की ताकत से थर्राया बॉक्स ऑफिस, सिर्फ 7 दिन में 46 रिकॉर्ड, गदर की गद्दी भी डगमगाई?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










